विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को अकेले घर लाईं सुनीता आहूजा, शिल्पा शेट्टी ने किया फैमिली संग गणपति का वेलकम, देखें सेलेब्स का गणेश चतुर्थी

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारों ने अपने घर पर बप्पा का वेलकम किया, जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं. 

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को अकेले घर लाईं सुनीता आहूजा, शिल्पा शेट्टी ने किया फैमिली संग गणपति का वेलकम, देखें सेलेब्स का गणेश चतुर्थी
गणेश चतुर्थी पर बप्पा को घर लाए बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स
नई दिल्ली:

14 सितंबर यानी आज सोमवार को पूरा देश गणेश चतुर्थी 2026 का पर्व मना रहा है. वहीं यह उत्सव 26 सितंबर तक चलेगा. इन खास दिनों की शुरूआत बप्पा के घर में स्वागत से हुई, जिसके चलते बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारे अपने घर पर बप्पा को धूमधाम से लेकर आए. इसके वीडियो सामने आए हैं. वहीं इसमें सुनीता आहूजा से लेकर शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है. जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस ने परिवार के साथ बप्पा का स्वागत किया तो वहीं सुनीता आहूजा ने गोविंदा और बच्चों के बिना बप्पा का स्वागत जोर शोर से किया और डांस भी किया. 

सुनीता आहूजा बप्पा को लाईं घर 

शिल्पा शेट्टी हर साल बप्पा को घर लाती हैं. वहीं इस साल भी वह धूम धाम से गणपति बप्पा को अपने घर पर परिवार के साथ लाती हुईं नजर आई हैं. 

दिव्यांका त्रिपाठी भी बप्पा को लाईं घर

भारती सिंह भी लाईं बप्पा को घर

 मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने IANS से कहा, "गणेश चतुर्थी हमेशा से मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार रहा है क्योंकि बप्पा के आने से एक अलग ही प्यार और सुकून मिलता है जो दिल को भर देता है. इस साल यह हमारे लिए बहुत ही इमोशनल और खास है क्योंकि हमारे लिए कई चीजें पहली बार हो रही हैं। यह हमारे छोटे बेटे काजू की पहली गणेश चतुर्थी है. हमारे दोनों छोटे बाल गणेश, गोला और काजू, हमारे आसपास हैं, हर आरती और मोदक के साथ उनकी आंखों में चमक देखना, त्योहार को और भी मीठा बना देता है." 

ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर जरुर सुना होगा ऋतिक-प्रियंका का गाना

उन्होंने आगे कहा, "गणेश चतुर्थी हमारे परिवार का सहारा है क्योंकि यह हर एक व्यक्ति को पूरी भक्ति और आभार के साथ एक साथ लाता है. हर साल, हम पारंपरिक रूप से गणपति बप्पा को मेरी मां के घर और भारती की बहन पिंकी के घर लाते हैं, जहां हमारा परिवार, करीबी दोस्त और टीमें इकट्ठा होती हैं लेकिन यह साल सच में पूरा हुआ लगता है. हम अपने छोटे बाल गणेश, काजू को समर्पित एक खास बाल गणेश की मूर्ति घर लाए हैं. अब जब गोला और काजू हैं, तो बप्पा का आना दोगुना खुशी और पवित्र लगता है." 

ये Video भी देखें: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पधारे गणपति बप्पा, ऐसे किया स्वागत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Chaturthi, Celebs Ganesh Chaturthi, Sunita Ahuja, Shilpa Shetty, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com