पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सदन नहीं चलने दे रही है. उन्होंने कहा कि जब कोविड-19 पर बैठक बुलाई गई तो कांग्रेस ने बहिष्कार भी किया और अन्य दलों को आने से रोका. पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों से आग्रह किया कि वे कांग्रेस और विपक्ष के इस 'कार्य' को जनता और मीडिया के सामने एक्सपोज करें.पीएम ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरा होने के मौके पर 75 गांव जाएं, 75 घंटे रुकें. गांवों में देश की उपलब्धियां, देश की आजादी इन तमाम चीजों के बारे में लोगों को बताएं. छोटी-छोटी जोड़ियां बना करके जाना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 75 साल का यह कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम बनकर न रह जाए, इस कार्यक्रम में देश के जन-जन की भागीदारी हो.पेगासस मामले और नए कृषि कानूनों को वापस लेने की विपक्ष की मांग को लेकर राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को छह बार स्थगित करनी पड़ी थी.विपक्षी सांसदों ने पोस्टर लेकर संसद में पूरे दिन हंगामा किया.
पेगासस कांड को लेकर संसद में जारी गतिरोध खत्म करने के लिए विपक्ष को मनाने में लगी सरकार
विपक्षी सांसदों की मांग थी कि सदन की कार्यवाही तब तक नहीं होने जाएगी जब तक स्पाइवेयर फोन हैक मामले पर चर्चा कराने और इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग पूरी नहीं की जाती.राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू के मुताबिक, लगातार पांचवें दिन विपक्ष के हंगामे की वजह से 90 सांसद जनहित से जुड़े मुद्दों को नहीं उठा सके.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हंगामे के कारण राज्यसभा के 90 सांसद नहीं उठा सके आम लोगों के हित से जुड़े मुद्दे : वेंकैया नायडू
विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में भी जमकर हंगामा किया. हंगामे के बीच सरकार ने सोमवार को दो बिल द फेक्टरिंग रेगुलेशन (अमेंडमेंट) बिल 2021 और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रिन्योरशिप एंड मैनेजमेंट बिल 2021 पास करा लिए.गौरतलब है कि संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई से प्रारंभ हुआ है लेकिन विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण कार्यवाही लगातार बाधित हुई हैं. पेगासस (Pegasus Scandal), कृषि कानून और महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने लगातार हंगामा किया है और इसके कारण दोनों सदनों-राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही बार बार स्थगित करने की नौबत आई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं