प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के जालंधर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. पंजाब में बीजेपी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी के साथ गठजोड़ किया है. यह पंजाब विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी की पहली रैली है. इससे पहले फिरोजपुर में पीएम मोदी की चुनावी रैली हो नहीं पाई थी. उन्हें विरोध प्रदर्शन के कारण रास्ते से ही लौटना पड़ा था. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने दावा किया कि पंजाब में एनडीए की सरकार बनने जा रही है और राज्य में विकास का नया अध्याय शुरू होगा. उन्होंने कहा, 'मैं पंजाब के हर व्यक्ति को यह विश्वास दिलाने आया हूं कि आपके विकास के लिए हमारे प्रयास में कोई कमी नहीं रहेगी. ' अपने संबोधन में पीएम ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस की सरकारें एक परिवार के रिमोट कंट्रोल से चलती हैं.'
23 lakh Punjab farmers are getting PM Kisan payment directly in their accounts. Punjab has seen that we had made an SIT to probe the 1984 anti-Sikh riots but Congress has always given the accused top positions in the party: PM Modi in Jalandhar pic.twitter.com/g71wqqVYXQ
— ANI (@ANI) February 14, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
VIDEO: मुस्लिम बहनें भी बीजेपी को वोट करने के लिए घर से निकल रही हैं: कानपुर रैली में PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब से उनका पुराना नाता रहा है और वो उस कर्ज को चुकाने के लिए वो जितनी मेहनत करते हैं, उतना ही सेवा भाव उनके अंदर जगता है. नवा पंजाब बनाने के लिए वो संकल्पबद्ध हैं. मोदी ने कहा कि पंजाब खासकर युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए वो कोई कमी नहीं छोड़ेंगे. पीएम मोदी ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी. पीएम मोदी ने कहा कि नवा भारत तभी बनेगा, जब नवा पंजाब बनेगा.उन्होंने कहा कि नवा पंजाब कर्ज से मुक्त होगा, अवसरों से युक्त होगा. नवा पंजाब में में विरासत भी होगी विकास भी होगा. नवा पंजाब जब भ्रष्टाचार और माफिया के लिए जगह नहीं होगी कानून का राज होगा. पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब में बदलाव के लिए अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है. पंजाब, बंटवारवादियों की जगह विकास करने वालों के पक्ष में उठ खड़ा हुआ है.इसलिए नवा पंजाब भाजपा दे नाल, नवा पंजाब नई टीम दे नाल ((नया पंजाब बीजेपी के साथ, नया पंजाब नई टीम के साथ)).
''इतिहास को नहीं समझते'' : गोवा की आजादी को लेकर पीएम के बयान पर राहुल का करारा जवाब...
गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, 'कांग्रेस की सरकारें एक परिवार के रिमोट कंट्रोल से चलती हैं.'पीएम ने कांग्रेस पर अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार को चलाने में बाधा डालने, इसे रिमोट कंट्रोल से चलाने की कोशिश करने के बाद 'कैप्टन' को अपमानित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'आज आप कांग्रेस की हालत देखिए. यह पार्टी टूट रही है, इनमें अपने नेता ही इसको 'बेनकाब' कर रहे हैं. जिस पार्टी में इतनी ज्यादा अंदरूनी लड़ाई हो, वह पंजाब को स्थिर सरकार नहीं दे सकती. ' पीम ने कहा कि रविवार को पंजाब नई सरकार के लिए वोट करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं