UP Polls 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को कानपुर देहात इलाके में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में रैली को संबोधित किया. इस मौके पर ट्रिपल तलाक मसले का जिक्र करके उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को लुभाने की कोशिश की.पीएम ने कहा कि महिलाओं ने जीत दिलाने के लिए बीजेपी का झंडा थाम लिया है. मेरी मुस्लिम बहनें बीजेपी को वोट करने के लिए अपने घर से बाहर निकल रही है. समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादी 2022 में फिर हारने जा रहे हैं. जो लोग अपने परिवार का भला करना चाहते हैं, वे क्या आपका भला करेंगे? उन्होंने कहा कि इस बार यूपी में रंगों वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी जब चुनाव नतीजे आएंगे.
Kanpur Dehat and the surrounding areas are going to bless BJP yet again! Watch. https://t.co/kSjrurZole
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मणिपुर : पहली बार बीजेपी ने दिए संकेत, बीरेन सिंह ही होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि यूपी में योगी जी की सरकार फिर से आ रही है, जोरशोर से आ रही है. हर जाति, बिरादरी, वर्ग के लोगों ने, बिना बंटे, बिना किसी भ्रम में पड़े एकजुट होकर यूपी के तेज विकास के लिए वोटिंग करके पहले फेस में यूपी को आगे बढ़ा दिया है, दूसरा फेस भी बढ़ रहा है. माताओं-बहनों ने सुरक्षा के नाम पर, सम्मानपूर्वक जो जिंदगी मिल रही है, उसके लिए बीजेपी का झंडा उठा लिया है. मेरी मुस्लिम बहनें बेटियां जानती हैं कि जो सुखदुख में काम आता है, वहीं अपना होता है. मेरा लगातार प्रयास रहा कि कैसे अपनी मुस्लिम बहनों का जीवन मैं आसान बना सकूं. मायके से अगर औरत खाली हाथ लौटती है तो फटाक से तीन तलाक दे दिया जाए, क्या यह सही है. ससुराल से पत्नी सोने की चेन लेकर न आए तो तीन तलाक दे दें. छोटी सी बात पर तलाक, तलाक, तलाक कहकर मुस्लिम महिला का जीवन खराब कर दिया जाता था. इन मुस्लिम बहनों के माता-पिता भी इससे परेशान होते थे. उन्होंने कहा कि इन परिवारवादियों को यूपी के लोगों ने इन्हें 2014 में हराया, 2017 में फिर हराया और 2019 में फिर हराया.
पीएम ने लोगों से कहा कि आपका ये प्यार ही मुझे निरंतर दिन रात मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है. कानपुर, कानपुर देहात, बिथूर की इस पावन धरती में हमें गुरु परंपरा से लेकर आजादी तक हर प्रकार का जीवन में एक ललक, एक संकल्प नजर आता है. सबका साथ, सबका विकास हमारा यही मंत्र है. बाद में पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और इलाके के बीजेपी प्रत्याशियों के साथ हाथ उठाकर उनके लिए लोगों से समर्थन मांगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं