प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोवा की आजादी संबंधी पंडित जवाहर लाल नेहरू पर केंद्रित बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने पलटवार किया है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने कहा था कि यदि पंडित जवाहर लाल नेहरू चाहते तो 1947 में जब भारत ने आजादी हासिल की थी तो गोवा कुछ ही घंटों मेंआजाद हो सकता था. लेकिन इस राज्य को पुर्तगाली राज से आजाद होने में 15 वर्ष लग गए. इस बयान का जवाब देते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि ऐसी बातें करके प्रधानमंत्री, पर्यावरण और राजगार जैसे अहम मुद्दों से गोवा के लोगों का ध्यान भटका रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम को उस समय की स्थिति और वर्ल्डवार-2 के बाद क्या हो रहा था, इस बारे में जानकारी नहीं है.
BJP की गर्मी निकल गई', अखिलेश यादव ने पहले चरण के चुनाव में बीजेपी के सफाये का दावा किया
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मडगांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, 'पीएम उस समय के इतिहास को नहीं जानते. वे इस बात को नहीं समझ पा रहे कि उस समय द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद क्या चल रहा था. वे पर्यावरण और रोजगार जैसे मूल मसलों से लोगों को ध्यान भटकाने के लिए गोवा आते हैं. ' इस दौरान राहुल ने 'हिजाब' विवाद पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. राहुल ने कहा कि मेरा मिशन इस बात पर ध्यान केंद्रित करना है कि गोवा के लोगों के लिए क्या महत्वपूर्ण है. गोवा के एक दिन के दौरे पर आए राहुल ने दावा किया कि गोवा में कांग्रेस बड़ी संख्या में सीटों पर जीत हासिल करेगी और चुनाव बाद किसी गठजोड़ की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी बहुमत हासिल होगा. '
गौरतलब है कि 14 फरवरी को गोवा राज्य में होने वाले चुनाव से पहले मापुसा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि कांग्रेस गोवा को 'दुश्मन' की तरह मानती रही है और यही व्यवहार अब भी जारी है जिसे पार्टी की ओर से राज्य पर थोपी गई राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति से देखा जा सकता है.उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने कभी गोवा की राजनीतिक संस्कृति और यहां के युवाओं की आकांक्षाओं को नहीं समझा, उनके मन में हमेशा गोवा को लेकर शत्रुता की भावना रही.पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे कई ऐतिहासिक तथ्य हैं जिन्हें लोगों से छिपाकर रखा जाता है. उन्होंने कहा, 'तीन दिन पहले मैंने संसद में यह बात कही थी और देशा को यह सच्चाई बताई थी कैसे कांग्रेस ने गोवा के मुक्ति आंदोलन को तबाह कर दिया.' उन्होंने कहा, 'बहुत से लोग नहीं जाते कि गोवा, भारत देश की आजादी के 15 साल बाद आजाद हुआ था. भारत के पास सेना के रूप में ताकत थी, एक मजबूत नौसेना थी और यह काम (गोवाकी आजादी का) कुछ ही घंटों में किया जा सता था लेकिन कांग्रेस ने 15 साल तक कुछ नहीं किया.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं