देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. रोजाना 50,000 से ज्यादा कोविड-19 के नए मामले सामने आ रहे हैं. पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) भी कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं. धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. फिलहाल, वह अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी. इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) कोरोना संक्रमित पाए गए थे. फिलहाल, वह अस्पताल में भर्ती हैं.
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को अपने ट्वीट में लिखा- "COVID-19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
#COVID19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूँ और स्वस्थ हूँ।
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) August 4, 2020
देश में कोरोना का ग्राफ तेजी से चढ़ रहा है. अब तक 18.5 लाख से ज्यादा लोग वायरस के चपेट में आ चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 52,050 नए केस (Coronavirus new cases) सामने आए हैं. इस दौरान, 803 मरीजों की मौत हुई. इसके साथ ही देश में COVID-19 के कुल मामले 18.55 लाख के पार हो चुके हैं. इस बीमारी से अब तक 38,938 लोगों की जान जा चुकी है.
हालांकि राहत की बात यह है कि इस वायरस से अब तक 12,30,509 लोग ठीक भी हो चुके हैं. देश का रिकवरी रेट 66.30 प्रतिशत चल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं