एक दिन की कटौती के बाद सोमवार यानी 6 सितंबर, 2021 को एक बार फिर ईंधन तेल के दाम स्थिर हो गए हैं. आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं है. इसके पहले 5 सितंबर, रविवार को देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में 15-15 पैसों की कटौती की गई थी. और उसके पहले 1 सितंबर को भी तेल के दामों में इतनी ही कमी की गई थी. अगस्त महीने से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कई बार कटौती हो चुकी है. 18 अगस्त के बाद से अब तक डीजल 1.25 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है. वहीं, डीजल पिछले कुछ हफ्तों में महज 65 पैसे प्रति लीटर ही सस्ता हुआ है.
अगर ब्रेंट क्रूड की बात करें तो आखिरी काराबोरी सत्र में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत मजबूत होकर 73.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था. वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 4 पैसे के मामूली लाभ के साथ 73.02 पर बंद हुई थी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या हैं आज के रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹101.19 प्रति लीटर; डीजल - ₹88.62 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹107.26 प्रति लीटर; डीजल – ₹96.19 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹101.62 प्रति लीटर; डीजल – ₹91.71 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 98.96 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹93.26 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹104.70 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.04 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹109.63 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.43 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 98.30 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 89.02 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – ₹103.79 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.55 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹97.40 प्रति लीटर; डीजल – ₹88.35 रुपये प्रति लीटर
ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि देश में हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन तेल की नई कीमतें जारी होती हैं औरआप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं