विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2021

बिहार में कोरोना संक्रमण के जारी प्रकोप के मद्देनजर पंचायत चुनाव टाले गए

बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार इस आशय के प्रस्ताव को मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी मिल गई और राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद आगे के तौर-तरीकों पर फैसला किया जाएगा.

बिहार में कोरोना संक्रमण के जारी प्रकोप के मद्देनजर पंचायत चुनाव टाले गए
वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए चुनाव को टाल दिया गया है. (फाइल फोटो)
पटना:

बिहार (Bihar) की नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार ने मंगलवार को राज्य के पंचायती राज अधिनियम (Panchayati Raj Act) में संशोधन किया जिसके तहत कोविड-19 (COVID-19) के कारण स्थगित किये गये इन ग्राम निकायों के नए चुनाव होने तक उनके कामकाज की निगरानी के लिए परामर्श समितियां गठित करने का रास्ता साफ हो गया. बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार इस आशय के प्रस्ताव को मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी मिल गई और राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद आगे के तौर-तरीकों पर फैसला किया जाएगा.

बिहार में एंबुलेंस घोटाला : सीवान में तीन गुना दाम पर खरीदी गईं एंबुलेंस, अब जांच का आदेश

पंचायत निकायों का कार्यकाल अगले 15 जून को समाप्त होगा पर वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुये चुनाव को टाल दिया गया है. चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संशोधन की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि पिछले अधिनियम में इस तरह के परिदृश्य के संबंध में कोई प्रावधान नहीं था जिसमें अप्रत्याशित स्थिति के कारण चुनाव स्थगित हो जाते हैं.'' एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद सरकार तय करेगी कि परामर्श समिति में कौन-कौन शामिल होंगे और कौन इसका नेतृत्व करेगा जो कि पंचायतों, जिला परिषदों और ग्राम कचहरी के कामकाज की देखरेख करेंगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Bihar Panchayat Elections, Panchayat Elections Postponed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com