ओलिम्पिक खेल चुके अर्जुन पुरस्कार विजेता पंजाब के पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या

ओलिम्पिक खेल चुके अर्जुन पुरस्कार विजेता पंजाब के पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर

जालंधर:

भारत के लिए दो बार ओलिम्पिक में हिस्सा ले चुके पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। पंजाब पुलिस में अधीक्षक पद पर कार्यरत नरेंद्र सिंह (46) को शनिवार को पंजाब आर्म्ड पुलिस परिसर में स्थित अपने कमरे में पंखे से झूलता पाया गया।

सिंह की पत्नी ने उन्हें सबसे पहले पंखे से झूलता देखा। सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दिल्ली में पार्किंग को लेकर हुए फसाद में एक व्यक्ति पर गोली चलाने के कारण सिंह पर काफी समय से हत्या के प्रयास का केस चल रहा था। इसे लेकर सिंह बीते दो साल से निलम्बित थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सिंह को जानने वालों का कहना है कि वह काफी समय से अवसाद में जी रहे थे। सिंह ने 1998 में अर्जुन पुरस्कार जीता था। वह 1992 के बार्सिलोना ओलिम्पिक और 1996 के अटलांटा ओलिम्पिक में जूडो में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। पंजाब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।