लोकसभा ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (विशेष प्रावधान) द्वितीय (संशोधन) बिल 2021 (NCT Bill) को मंजूरी दे दी है. लोकसभा ने विपक्ष के विरोध के बीच अनधिकृत कॉलोनियों के संबंध में इस बिल को मंजूरी प्रदान की है. गौरतलब है कि तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे पर लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस एवं तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब आधे घंटे बाद दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. सदन की कार्यवाही आरंभ होने साथ ही कांग्रेस के सदस्य कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आसन के समीप आकर नारेबाजी शुरू कर दी. तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्यों को भी आसन के समीप देखा गया.
किसानों को पीछे हटाना असंभव, तीनों कानून वापस लेने होंगे: राहुल गांधी
कांग्रेस सदस्यों के शोर शराबे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘आपके कार्यास्थगन प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं किया गया. फिर भी शोरशराबा कर रहे हैं. क्या आप भविष्यवक्ता हैं?''उन्होंने कहा, ‘‘मुलायम सिंह यादव साहब, इन लोगों को समझाइए.. आप (विपक्षी सदस्य) बिना विषय के रोज व्यवधान पैदा करते हैं. यह गलत बात है.''बिरला ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने की अपील करते हुए कहा, ‘‘आपने खुद फैसला किया था कि प्रश्नकाल चलने देंगे. यह सामूहिक फैसला था.''इसके बाद उन्होंने हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल को आगे बढ़ाया. कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य अध्यक्ष के निकट पहुंचकर नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने ‘काले कानून वापस लो' और ‘प्रधानमंत्री जवाब दो' के नारे लगाए
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं