विज्ञापन
1 hour ago
नई दिल्‍ली:

संसद की कार्यवाही आज शांतिपूर्ण ढंग से चलने के आसार हैं. सदन से निलंबित किए गए आठ सांसदों का निलंबन आज वापस लिया जा सकता है. सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बनी. सदन में प्रस्ताव विपक्ष की ओर से पेश किया जा सकता है. वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सदस्य एचडी देवेगौड़ा ने सोमवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संसद के अंदर ‘व्यवधान' और बाहर उनकी पार्टी के सदस्यों द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शनों पर चिंता व्यक्त की. विपक्ष आज भी एलपीजी किल्‍लत को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा. इधर, संसद सुरक्षा उल्लंघन केस के दो आरोपियों की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई है. जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद यादव की याचिका पर भी दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई है. सोनम वांगचुक की आज एनएसए हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

Breaking News LIVE Updates...

Lok Sabha LIVE Updates: वापस लिया जा सकता है 8 सांसदों को निलंबन

आठ सांसदों का निलंबन आज वापस लिया जा सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि मंगलवार को संसद में प्रस्ताव लाकर इन सांसदों का निलंबन रद्द किया जाएगा. सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बन गई है, सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी मिली है. ऐसे में सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण चलने की उम्‍मीद जताई जा रही है. 

Raja Sabha Updates: देवेगौड़ा ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संसद में ‘व्यवधान’ की ओर ध्यान दिलाया

पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सदस्य एचडी देवेगौड़ा ने सोमवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संसद के अंदर ‘व्यवधान’ और बाहर उनकी पार्टी के सदस्यों द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शनों पर चिंता व्यक्त की. सोनिया गांधी को संबोधित पत्र में देवेगौड़ा ने कहा कि संसद और उसके परिसर में 'बिना सोचे-समझे जो अराजकता फैलाई गई है, उससे वह बहुत परेशान हैं. यह अराजकता मुख्य रूप से विपक्षी दलों द्वारा फैलाई गई है.'

Raja Sabha LIVE Updates: AAP सांसद संजय सिंह की मिडिल ईस्‍ट संकट पर चर्चा की मांग

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने नियम 267 के तहत राज्‍य सभा में नोटिस देकर मिडिल ईस्‍ट जंग के भारत की ऊर्जा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, व्यापार और प्रवासी भारतीयों पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की मांग की है. कांग्रेस समेत विपक्ष की कुछ पार्टियों ने भी इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com