नगालैंड गोलीबारी (Nagaland Firing) की घटना की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने गुरुवार (09 दिसंबर) को लोगों से अनुरोध किया कि अगर उनके पास घटना से संबंधित कोई तस्वीर, वीडियो या संदिग्ध गतिविधि से जुड़ा कोई साक्ष्य हो तो प्राथमिक स्रोत के रूप में उसे सौंपने के लिए संपर्क करे.
नगालैंड पुलिस ने ट्वीट किया, "4 दिसंबर 2021 को मोन जिले के ओटिंग गांव के पास 13 (तेरह) नागरिकों की हत्या के संबंध में कोई भी जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में एसआईटी से संपर्क करने के लिए अनुरोध करता है. तस्वीरें , वीडियो, प्राथमिक स्रोत से संदिग्ध गतिविधियां या घटना से जुड़ी कोई भी अन्य जानकारी हो तो कृपया पुलिस जांच के हित में SIT से साझा करें."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नगालैंड गोलीबारी: घायलों की हालत गंभीर, परिजनों को ‘मीडिया से बात न करने को कहा गया'
शनिवार को मोन जिले के ओटिंग गांव में आतंकवादी होने के संदेह में तब कुछ नगा युवकों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी, जब उन पर सुरक्षा बलों द्वारा कथित रूप से गोलीबारी की गई थी. इस घटना को पैरा स्पेशल फोर्सेज ने गलत पहचान का मामला बताया था. इस घटना में एक जवान समेत कुल 15 लोगों की मौत हो गई.
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफिउ रियो ने रविवार को सुरक्षा बलों द्वारा नागरिकों की कथित हत्याओं की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे. सेना ने भी इस घटना पर खेद जताया है और कहा है कि इसकी उच्चतम स्तर पर जांच की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं