विज्ञापन

नागा शख्स का KYC के लिए बायोमेट्रिक हो रहा था फेल, मंत्री ने वीडियो शेयर कर कहा, यही स्ट्रगल है

मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि आंखों की बनावट छोटी होने की वजह से बायोमेट्रिक ऐप नागा शख्स को पहचान ही नहीं पा रहा, दो लोग अपने हाथों से उसकी आंखों को पकड़कर खोल रहे हैं.

नागा शख्स का KYC के लिए बायोमेट्रिक हो रहा था फेल, मंत्री ने वीडियो शेयर कर कहा, यही स्ट्रगल है
नगालैंड के मंत्री ने वीडियो शेयर कर KYC बायोमेट्रिक में होने वाली परेशानी को किया उजागर.
  • नगालैंड के एक व्यक्ति को KYC बायोमेट्रिक प्रक्रिया में अपनी आंखों की पहचान कराने में कई बार परेशानी हुई
  • आंखों की छोटी बनावट की वजह से बायोमेट्रिक ऐप बार-बार उसे सही से पहचान नहीं पा रहा था
  • आसपास के लोगों ने अपने हाथों से नागा शख्स की आंखें खोलकर बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने में मदद की.

जब भी हम आधार कार्ड या अन्य सुविधाओं के लिए अपना KYC बायोमेट्रिक करते हैं तो ऐसा कई बार होता है कि पहली बार में यह हमारी आंखों को पहचान ही नहीं पाता. इस वजह से हमें कई बार अपनी आंखों को कैमरे के सामने  पहचान के लिए लाना पड़ता है. जिनकी आंखों की बनावट छोटी होती है, ऐसे लोगों को खासकर ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है. ऐसी ही मशक्कत का एक वीडियो नगालैंड के कैबिनेट मंत्री ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने केप्शन लिखा, 'ये सचमुच का संघर्ष है'.

KYC बायोमेट्रिक ऐप नागा शख्स को पहचान ही नहीं रहा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नागा शख्स  KYC बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए बार-बार अपनी आंखों को कैमरे के सामने ला रहा है लेकिन KYC बायोमेट्रिक ऐप बार-बार उसे पहचानने में नाकाम हो रहा है.स्कैनर उसे पहचान ले इस कोशिश में कई लोग नागा शख्स की आंखों को अपने हाथों से खोलने की कोशिश में जुट गए, ताकि ऐप उसे पहचान ले और उसकी केवाईसी बायोमेट्रिक प्रक्रिया कंप्लीट हो सके. इस वीडियो को नगालैंड के कैबिनेट मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्गये ने शेयर किया है. ये वीडियो देखने में भले ही कुछ लोगों को फनी लगे, लेकिन इस वीडियो क्लिप के जरिए ये बताने की कोशिश की गई है कि बायोमेट्रिक सिस्टम के डेटाबेस में अलग-अलग जातीय समुदायों के लिए पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने पर उनको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

नागा शख्स की आंखें खोलने में मदद कर रहे लोग

मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि आंखों की बनावट छोटी होने की वजह से ऐप नागा शख्स को पहचान ही नहीं पा रहा, जिस वजह से आसपास मौजूद लोग अपने हाथों से उसकी आंखों को पकड़कर खोल रहे हैं. ये सब देखकर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से ठहाके लगाते सुने जा सकते हैं. दो लोगों की मदद के बावजूद भी शख्स की बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी ही नहीं हो पा रही, जिसके बाद मोबाइल ऐप में उसे स्कैन कर रहा शख्स भी मदद के लिए आगे आया और उसने शख्स की आंखों को और ज्यादा खोलने में मदद की, ताकि उसका बायोमेट्रिक स्कैन कंप्लीट हो सके . 

Latest and Breaking News on NDTV

KYC बायोमेट्रिक में नगा शख्स को हुई पेरशानी

काफी देर तक एक ही पोजिशन में बैठे रहने की वजह से उस नागा शख्स के घुटने दर्द करने लगे. खड़े होते समय उसके चेहरे के फेस एक्सप्रेशन देखकर साफ पता चल रहा है कि बायोमेट्रिक कंप्लीट करने के चक्कर में उसे कितना दर्द सहना पड़ा. एक्स पर मंत्री के इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं. वीडियो के जरिए KYC बायोमेट्रिक के समय अलग-अलग जातीय समुदाय के लोगों को होने वाली परेशानी को भी उजागर किया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagaland News, Vial Video, Kyc Change Online, Biometric Access, Nagaland Minister Temjen Imna Along
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com