मुंबई (Mumbai) में आज सुबह 9 बजे के करीब गोरेगांव पूर्व में संतोष नगर फिल्म सिटी (Film City) रोड पर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) की कार को एक व्यक्ति ने रोक लिया और खरी-खोटी सुनाई. राजवीर सिंह नाम का यह व्यक्ति अजय देवगन की कार के सामने आकर खड़ा हो गया और उनकी तरफ इशारा करके चिल्लाने लगा कि वह पंजाब (Punjab) के खिलाफ है. वह किसान आंदोलन (Farmers Movement) का समर्थन न करने पर अजय देवगन को खरी-खरी कह रहा था.
यह वाकया उस समय हुआ जब अभिनेता अजय देवगन फ़िल्म सिटी जा रहे थे. अचानक राजवीर सिंह ने अजय देवगन की कार को रोक लिया और चिल्लाने लगा. इस घटना के वायरल हुए वीडियो में राजवीर सिंह कहते हुए सुनाई पड़ रहा है कि तुम्हें रोटी कैसे पचती है?
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
पुलिस के मुताबिक राजवीर सिंह ने अजय देवगन की कार 15 मिनट तक रोके रखी. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवक राजवीर सिंह साल 2014 में डांसर बनने आया था. जब वह इसमें अपना करियर नहीं बना पाया तो वह ड्राइवर बन गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं