Drishyam 3 The Conclusion Box Office Collection Day 12: दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस तरह अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. दृश्यम 3 साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 12 दिन के अंदर 501.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दुनियाभर में किया है. इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 387.80 करोड़ रुपये रहा है जबकि नेट कलेक्शन 323.50 करोड़ रुपये. फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनियाभर में 114 करो़ड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म ने 12 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा क्रॉस कर लिया.
यह भी पढ़ें | 46 साल पुराना वो गाना जिसमें व्हाइट गाउन पहनकर जीनत अमान बनी लैला, देख लेता मजनू तो खो देता होश
दृश्यम 3 द कन्क्लूजन का बजट
सैकनिल्क ने जहां फिल्म को 500 करोड़ रुपये के पार बताया है वहीं इसका बजट आईएमडीबी पर 110 करोड़ रुपये बताया गया है. इस तरह फिल्म अपने बजट का लगभग 5 गुना वसूल चुकी है. अजय देवगन के लिए दृश्यम 3 ने गुड न्यूज दी है. 2026 में अजय देवगन की धमाल 4 भी रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा करिश्मा नहीं कर सकी थी. 200 करोड़ के बजट में फिल्म ने लगभग 224 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म 'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन'
'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' साल 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. पहले नंबर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 द रिवेंज है. जिसने 250 करोड़ के बजट में 1778 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दृश्यम 3 के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ना मुश्किल ही नहीं असंभव भी है. अजय देवगन ने सनी देओल की बॉर्डर 2 को पटखनी देकर ये खिताब हासिल किया है. बॉर्डर ने 250 करोड़ के बजट में 450 करोड़़ रुपये का कलेक्शन किया था.
'दृश्यम 3 द कन्क्लूजन' स्टारकास्ट
'दृश्यम द कन्क्लूजन' का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म में अजय देवगन, तबु, श्रिया सरण, जयदीप अहलावत, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव हैं. फिल्म में रवि बसरूर, रोचक कोहली और कर्मा का म्यूजिक है. फिल्म गांधी जयंती यानी 2 अक्तूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म का ड्युरेशन 150 मिनट है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं