अजय देवगन साल 1991 में सिनेमाघरों में दर्शकों को मनोरंजन कर रहे हैं. पिछले 35 सालों में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. लेकिन इतने साल से अजय देवगन वो कमाल नहीं कर सके जो उन्होंने ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' से कर डाला है. इतना ही नहीं अजय देवगन ने ये काम करियर में पहली बार किया है. दरअसल अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच रही है. रिलीज के सिर्फ 12 दिनों में इस फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
करियर में पहली बार दी इतनी बड़ी फिल्म
यह अजय देवगन के करियर की पहली फिल्म है, जिसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी कमाई की है. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म में अजय देवगन फिर से विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आए हैं. तब्बू और श्रेया सरन भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं.
आंकड़ों के मुताबिक, 12वें दिन फिल्म ने भारत में करीब 8.50 करोड़ रुपये नेट कमाए. भारत में अब तक की कुल नेट कमाई 323.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 387.80 करोड़ रुपये हो गया है. विदेशों से करीब 114 करोड़ रुपये जुड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 501.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
‘सिंघम अगेन' को छोड़ा पीछे
अजय देवगन की पिछली फिल्म ‘सिंघम अगेन' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 372.50 करोड़ रुपये था. ‘दृश्यम 3' ने इस आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले ‘दृश्यम' फ्रैंचाइजी में ‘दृश्यम 2' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 342.31 करोड़ रुपये था. अब ‘दृश्यम 3' ने फ्रैंचाइजी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में ‘दृश्यम 3' अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. इस लिस्ट में पहले स्थान पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज' है. ‘बॉर्डर 2' और ‘हनुमान अंश' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़कर अजय देवगन की फिल्म ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.
यह भी पढ़ें | Drishyam 3 box office collection day 11: दृश्यम 3 ने दूसरे मंडे टेस्ट में भी हुई पास, तोडें रिकॉर्ड, कमाए इत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं