केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (फाइल फोटो)
चंडीगढ़:
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से जबरन ऐसी बातें कहलवाई जा रही हैं, जो वह कहना नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के मुद्दे पर मनमोहन के मुंह में शब्द डाले जा रहे हैं. नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से आयोजित 'काला धन विरोधी दिवस' के अवसर पर नकवी पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया, 'मेरा मानना है कि वह (मनमोहन) एक भद्र पुरुष हैं, एक अनुभवी नेता हैं, लेकिन समस्या यह है कि उनके मुंह में शब्द डाले जा रहे हैं.'
यह भी पढ़ें : नोटबंदी की वजह से देश को लाखों करोड़ों का नुकसान : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
नकवी ने कहा, 'जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो कांग्रेस उन्हें सिखाया-पढ़ाया करती थी, वह उनका अनादर करती थी. सभी को याद होगा कि कैसे कांग्रेस के मौजूदा 'युवराज' ने अध्यादेश ((दोषी सांसदों को अयोग्य करार होने से बचाने के लिए लाए गए) को बकवास बताकर खारिज कर दिया था.' नकवी ने कहा कि नोटबंदी 'क्रांतिकारी कदम' था, जिससे आतंकवाद और नक्सली हिंसा में काफी कमी आई है.
VIDEO : नोटबंदी, जीएसटी के मुद्दे पर मनमोहन ने सरकार पर साधा निशाना
नकवी ने कहा, 'आज देश की जनता समझ रही है कि नोटबंदी भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई है. नोटबंदी के फैसले को एक साल हो रहा है और इस एक साल में हमारी सरकार का फैसला पूरी तरह सही और सफल साबित हुआ है. लोग तकलीफ के बावजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की इस लड़ाई में साथ खड़े रहे.'
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mukhtar Abbas Naqvi