दिल्ली के फरीदाबाद (Faridabad) में हथौड़े से युवक पर हमला करने वाली वायरल वीडियो (Viral Video) के मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना फरीदाबाद के बढ़खल झील चौक की है. असल में सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन लोग मिलकर एक व्यक्ति को लाठी, हथौड़े से बुरी तरह पीट रहे हैं. पिटने वाला व्यक्ति बार-बार उसे छोड़ने की गुहार लगा रहा है लेकिन उसे पीट रहे युवक बिना रुके उसे पीट रहे हैं. पीड़ित का नाम मनीष बताया जा रहा है जो फरीदाबाद का रहने वाला है. इस मामले में पुलिस (Police) ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
फरीदाबाद : शादी समारोह में वेटर की हत्या की गुत्थी सुलझी, मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) नीतीश अग्रवाल ने बताया कि "आरोपियों ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे सेक्टर-21 डी एरिया में कार में सवार 3 बदमाशों ने एक युवक को हथौड़े और रॉड से पीड़ित के पैर तोड़ दिए और गोली चलाकर भाग रहे थे. जिन्हें मौके से डायल 112 ईआरपी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बिजेन्द्र की टीम ने दो आरोपी ललित और प्रदीप को काबू कर लिया है. तीसरा आरोपी सचिन मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. पीड़ित व्यक्ति को पुलिस द्वारा फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. "
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर चंदीला का रहने वाला मनीष किसी काम से बढ़खल चौक गया था, यहीं पर उसको गांव के ही कुछ दूसरे युवकों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. डंडे और हथौड़े से लगातार वार करके मनीष के हाथ पैर को तोड़ दिया. इसके बाद हवाई फायर करते हुए सभी युवक वहां से फरार हो गए. पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी और पीड़ित व्यक्ति फतेहपुर चंदीला के रहने वाले हैं.
गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, ओयो ले जाकर शख्स ने पहले किया दुष्कर्म फिर किया जानलेवा हमला
दरअसल ये मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है. फरीदाबाद के गांव फतेहपुर चंदीला के रहने वाले कुछ लोगों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर काफी लंबे समय से झगड़ा चल रहा था. इसी रंजिश को लेकर बदले की भावना से आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति के साथ इस घटना को अंजाम दिया है. गौरतलब है पीड़ित मनीष ने वर्ष 2020 में आरोपी प्रदीप के भाई योगेश के साथ थाना एनआईटी के एरिया में जानलेवा हमला करते हुए मारपीट की थी. इस घटना की शिकायत एनआईटी थाना में दर्ज है.
मामले में तीन लोग ललित, प्रदीप और सचिन शामिल थे. जिसमें से पुलिस ने ललित और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है. वही तीसरा आरोपी सचिन अभी भी फरार है. इन तीनों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास और अवैध हथियार से फायरिंग करने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों से क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 द्वारा पूछताछ की जा रही है.
दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक की गुंडागर्दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं