West Bengal Assembly Election 2021: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने राज्य में 'भाजपा कार्यकर्ता की मां' की मौत (Death of BJP worker's mother) को लेकर उत्पन्न आक्रोश के बीच सोमवार को कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करतीं और उन्हें मौत की असली वजह नहीं पता. बनर्जी ने पूछा कि जब भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में महिला को 'उत्पीड़न कर जान से मार दिया गया', तब केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) क्यों चुप थे. भाजपा का दावा है कि पिछले महीने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के निमता इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने भगवा पार्टी कार्यकर्ता की 82 वर्षीय बुजुर्ग मां पर हमला किया था और चोट के चलते उनकी मौत हो गई. बनर्जी ने नंदीग्राम में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं नहीं जानती की बहन की मौत कैसे हुई. हम महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करते. मैंने अपनी बहनों और माताओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं किया है.''
BJP महिला उम्मीदवार के चेहरे पर फेंका गया केमिकल वाला रंग, बिगड़ी तबीयत
उन्होंने कहा, ''लेकिन भाजपा अब इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है. अमित शाह ट्वीट कर रहे हैं कि बंगाल का क्या हाल है. उत्तर प्रदेश के हाथरस में जब महिला पर हमला किया गया और बर्बरता दिखाई गई तब वह क्यों चुप रहे?'' बनर्जी ने कहा कि फिलहाल राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है, लिहाजा कानून-व्यवस्था चुनाव आयोग के हाथ में हैं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
उन्होंने कहा, ''बीते कुछ दिन में तृणमूल कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है.'' शाह ने सोमवार सुबह ट्वीट किया था, ''बंगाल की बेटी शोभा मजूमदार जी की मौत को लेकर गुस्सा हूं, जिनपर टीएमसी के गुंडों ने बर्बरतापूर्वक हमला किया था. उनके परिवार के दुख और दर्द लंबे समय तक ममता दीदी को डराते रहेंगे. बंगाल हिंसा मुक्त कल के लिये लड़ेगा. बंगाल हमारी माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिये लड़ेगा.''
नंदीग्राम सीट पर मतदान से पहले ममता बनर्जी ने पदयात्रा कर किया शक्ति प्रदर्शन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं