विज्ञापन

दिल्ली के खजूरी खास में ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 गोलियां मारकर युवक की हत्या; हड़कंप

वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान समीर के रूप में हुई है, जो मुस्तफाबाद इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है.

दिल्ली के खजूरी खास में ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 गोलियां मारकर युवक की हत्या; हड़कंप
सांकेतिक तस्वीर
NDTV

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना खजूरी खास इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब जीरो पुस्ता के पास एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी गई. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान समीर के रूप में हुई है, जो मुस्तफाबाद इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने समीर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.

पुलिस की टीम मौके पर सबूत जुटा रही

गोली लगने से समीर की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और FSL की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. पुलिस की कई टीमें मौके से सबूत जुटाने में लगी हुई हैं. 

वहीं, पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि समीर मुस्तफाबाद से खजूरी खास के जीरो पुस्ता इलाके में किस काम से आया था। हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और हत्या के पीछे अन्य संभावित कारणों समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. फिलहाल हमलावरों की तलाश चल रही है.

यह भी पढ़ें: सपा संग सीटों की डील से पहले राहुल गांधी ने ली नेताओं की मीटिंग, बोले- हितों से समझौता नहीं होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Khajuri Khas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com