पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीचे एक ऑडियो क्लिप से प्रदेश में नया विवाद खड़ा हो गया है. टीएमसी ने एक ऑडियो क्लिप जारी की थी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय को कथित रूप से यह कह रहे हैं कि चुनाव आयोग को कैसे प्रभावित करना है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वह जानना चाहते हैं कि फोन किसने टैप किया. इसमें क्या गोपनीय है. हमने चुनाव आयोग को लिखित में दे दिया है. अमित शाह ने बताया, "दो भाजपा नेता अधिकारियों के तबादलों की मांग पर एक फोन कॉल पर चर्चा कर रहे थे. ये मांग लिखित में की गई थी. इसमें कुछ भी गुप्त नहीं है. जिस सवाल को उठाने की जरूरत है वह यह है कि फोन टैप किसने किया?'
रविवार को अमित शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बंगाल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साथ ही अमित शाह ने कहा, जमीनी स्तर पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण के चुनाव में 30 सीटों में से 26 पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में भारी मतदान हुआ है.
बंगाल चुनाव : BJP महिला उम्मीदवार के चेहरे पर फेंका गया केमिकल वाला रंग, बिगड़ी तबीयत
अमित शाह ने साथ ही कहा कि 'जिस तरह तुष्टिकरण के हालात थे. जन कल्याण का पैसा करप्शन में चला गया. बंगाल की जनता के हाथ निराशा लगी. बंगाल में टीएमसी आने के बाद भी स्थिति सुधरी नहीं. बंगाल में कोरोना से निपटने से लेकर महिला सुरक्षा जैसे मामलों में ममता सरकार विफल रही. बंगाल में आशा की जोत जगाने में हम कामयाब रहे. बंगाल की जनता मोदी ने जी को असीम प्रेम दिया है. चुनाव आयोग को शांतिपूर्ण चुनाव कराने में बड़ी सफलता मिली है. एक भी व्यक्ति के मरे बिना, गोली चले बिना, बम चले बिना चुनाव हुए. हम बंगाल में 200 से ज्यादा सीट जीतेंगे. असम में भी हम ज़्यादा बहुमत से सरकार बनाएंगे'
पश्चिम बंगाल : पहले चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा के संबंध में 10 लोग गिरफ्तार
बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 30 सीटों के लिए हुए मतदान के बीच भाजपा ने एक ऑडियो क्लिप जारी किया जिसमें कथित रूप से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से एक भाजपा नेता को फिर से तृणमूल में शामिल होने और उन्हें जीतने में मदद करने के लिए मनाती सुनाई दे रही हैं। इसके बाद सत्तारूढ़ दल ने इसपर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए एक ऑडियो क्लिप जारी किया है जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय को कथित रूप उद्योगपति और पार्टी नेता शिशिर बाजोरिया से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि चुनाव आयोग को कैसे प्रभावित करना है.
Video : पश्चिम बंगाल : पहले चरण में 82 फीसदी मतदान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं