महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं. सोमवार को पालघर जिले के नालासोपारा के एक अस्पताल में एक दिन में ही सात कोरोना मरीजों की मौत हो हई. जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. उनका आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी है जिसके कारण लोगों की मौत हो रही है. जबकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी मरीजों की हालत गंभीर थी. पूरी कोशिश के बाद भी उन्हें नही बचाया जा सका गया. पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा बुझा कर मामला शांत किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार य़ह घटना पालघर जिले के नालासोपारा में विनायका अस्पताल की है.
सोमवार देर शाम आचोले रोड के विनायका अस्पताल में 7 मरीजों की मौत के बाद मृतकों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस ने मौके पर पहुचकर लोगों को समझा कर मामला शान्त किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर सुबह ही डॉक्टर ऑक्सीजन की कमी बता देते तो हम मरीज को मुंबई या अन्य जगह ले जाते. उन्होंने आरोप लगाया कि इन मौतो में डॉक्टरों व अस्पताल की भारी लापरवाही है. हालांकि अस्पताल प्रशासन ने मरीजो की मौत की उनका गंभीर रूप से बीमार होना बताया है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
Read Also: रूस को उम्मीद, ‘SPUTNIK V' को DCGI से जल्द मिलेगी मंजूरी
डॉक्टरों के अनुसार ज्यादातर मरीजों को डायबिटीज थी, कुछ उम्रदराज थे. सभी मृतक ICU में थे, कुछ को रेमडिसवीर देकर बचाने की कोशिश भी की गईं लेकिन नही बचाया जा सका. बताते चलें कि वसई- विरार परिसर में पिछले कई दिनों से अस्पतालो में ऑक्सीजन की भारी कमी का आरोप लगा रहा है जिसे देखते हुए सोमवार की सुबह ऑक्सीजन की कमी को देखते वसई विरार के महापौर राजीव पाटील ने ऑडिय़ो जारी कर अस्पतालों से ऑक्सीजन बढ़ाने की मांग की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं