विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2020

महाराष्ट्र में अब 31 जनवरी 2021 तक लॉकडाउन, कोरोना मामलों के चलते फैसला

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के मद्देनजर राज्य में लगाई गई पाबंदियों की मियाद 31 जनवरी, 2021 तक के लिए बढ़ा दी है.

Also Read in
महाराष्ट्र में अब 31 जनवरी 2021 तक लॉकडाउन, कोरोना मामलों के चलते फैसला
महाराष्ट्र में अब 31 जनवरी तक लॉकडाउन लागू रहेगा. (फाइल फोटो)
मुंबई:

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के मद्देनजर राज्य में लगाई गई पाबंदियों की मियाद 31 जनवरी, 2021 तक के लिए बढ़ा दी है. इस संबंध में 29 दिसंबर को परिपत्र जारी किया गया. परिपत्र में कहा, ‘‘राज्य में कोरोनावायरस के फैलने का खतरा है, इसलिए इसके प्रसार को रोकने के लिए कुछ आपात कदम उठाए जा रहे हैं और राज्य में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां 31 जनवरी तक बढ़ाई जाती हैं.'' इसमें कहा गया कि जिन गतिविधियों को समय-समय पर अनुमति दी गई है, वे जारी रहेंगी.

उल्लेखनीय है कि गत कुछ महीनों में सरकार ने लॉकडाउन पाबंदियों में कई तरह की ढील दी है. महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने पूजा स्थलों को दोबारा खोलने की अनुमति दी थी. इसके साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में नौवीं से 12वीं तक कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं.

कोरोना काल में लोगों पर हावी हो रहीं मानसिक परेशानियां, महाराष्ट्र में हेल्पलाइन सेवा शुरू

बताते चलें कि देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. प्रदेश में अब तक COVID-19 के 19,25,066 मामले सामने आ चुके हैं. 49,373 मरीजों की मौत हुई है और 55,672 एक्टिव केस हैं. दूसरे स्थान पर कर्नाटक है, जहां अब तक 9,17,571 मामले सामने आए हैं और 12,074 लोगों की मौत हुई है. राज्य में 11,880 एक्टिव केस हैं.

VIDEO: कोवैक्सीन पूरी तरह से भारतीय, शुरुआती ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है : रणदीप गुलेरिया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Govt, Maharashtra Coronavirus, Lockdown In Maharashtra, Maharashtra Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com