पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होशंगाबाद के पिपरिया में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग का उदाहरण दिया था. मुख्यमंत्री सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों ने पिपरिया मॉडल को नए कृषि कानूनों से जोड़ा और कहा नये कृषि कानूनों से किसानों को न्याय मिला. दरअसल पिपरिया में किसानों ने फॉर्चून कंपनी से धान के लिए अनुबंध किया, किसानों का आरोप था कि चार साल जबतक धान की कीमत 2400-2500 तक रही मामला सही चला, लेकिन पिछले साल जैसे ही मंडी में धान का रेट 2,950 रूपए प्रति क्विंटल हुआ, तो कंपनी धान खरीदने पहुंची ही नहीं, क्योंकि अनुबंध के मुताबिक उन्हें मंडी रेट से 50 रुपये ज्यादा देना था.
जून में किसानों ने कॉन्ट्रेक्ट किया था. सितंबर में नये कानून लागू हुए थे, फिर भी सरकार ने कह दिया कि नये कानून से न्याय मिला. अब उसी पिपरिया में मूंग के किसानों के साथ धोखा हुआ है, किसानों को भुगतान के रूप में जो बैंक चेक दिए गए, वो बाउंस हो रहे हैं. सिंघौड़ा के रहने वाले विजय सिंह पटेल के पास 30 एकड़ जमीन है, "कुछ दिनों पहले कुछ व्यापारी आए उन्होंने 107 क्विंटल मूंग 6200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच दी, साढ़े पांच लाख रुपए का चेक मिला जो बाउंस हो गया उन्होंने कहा कुछ पैसा अभी दे रहे हैं, कुछ चेक दे देंगे. चेक लगाया बैंक में वो बाउंस हो गया, एक आवेदन एसडीएम को दिया.. एक थाने में दिया."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अकेले सिंघौड़ी लगभग 469 क्विंटल मूंग खरीदकर ये ठग चंपत हो गये, शिकायत हुई है लेकिन अभीतक कोई कार्रवाई नहीं हुई @ChouhanShivraj @KamalPatelBJP pic.twitter.com/ujQ0z0Rfqg
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) September 10, 2021
अकेले सिंघौड़ा से लगभग 469 क्विंटल मूंग खरीदकर ये ठग चंपत हो गये. दंगल सिंह ने कहा चेक दिया.. कुछ पैसे खाते में डाले थे, चेक बाउंस हो गया, यही शिकायत की थाने में, तहसील में अभी तक कुछ कार्रवाई नहीं हुई. वहीं पप्पू बाबूलाल के पास 24 एकड़ जमीन है. उन्होंने गुस्से में कहा 80 क्विंटल चोर ले गये, आधार-पैन कार्ड बता के हम व्यापारी हैं, बैंक में रहते हैं, धंधा कर रहे हैं. हमने कहा मंडी में 5000 में बिक रही है, हमसे 6200 में तय कर लिया. व्यापारियों को चेक दिया था वो बाउंस हो गया, उनके घर गये पता लगा वो बैंक में नहीं थे.
सिंघौड़ा के रहने वाले विजय सिंह पटेल के पास 30 एकड़ जमीन है, कुछ दिनों पहले कुछ व्यापारी आए उन्होंने 107 क्विंटल मूंग 6200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच दी, साढ़े पांच लाख रुपए का चेक मिला जो बाउंस हो गया @ndtv @ndtvindia #FarmersProtest pic.twitter.com/S2nhz6lb0r
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) September 10, 2021
किसानों का आरोप है कि ठगों ने इनकी मूंग ठग कर कारोबारियों को 5500 रुपए क्विंटल में बेची है. प्रशासन कह रहा है कि शिकायत मिली है, किसानों के साथ अन्याय नहीं होगा. पिपरिया के तहसीलदार राजेश बोरासी ने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है. किसानों के साथ धोखाधड़ी होती है, तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.
वहीं कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल ने कहा कि हमारे सोहगपुर में 20-22 किसान हैं. कई लोग आएंगे अभी तो... कई किसान कह भी नहीं पा रहे हैं ... व्यापारी जिसने मूंग खरीदी है, उसको भी सोचना चाहिये. कहीं ना कहीं एक लाइन में सब मिले जुले हैं. ये चोरी करके ला रहे हैं, वो खरीद रहे हैं 6300-6400 का 5200 में खरीद रहे हैं.
इस सीजन में मूंग का एमएसपी 7196 रु. प्रति क्विंटल है. मध्यप्रदेश में 306 खरीद केन्द्रों पर 15 सितंबर तक सरकारी खरीदी होगी. एक एकड़ खेत मे मूंग की बोवनी जुताई, दवाई, कटाई और मंडी तक बेचने का औसत खर्च 8000 रु होता है. वैसे भी किसानों को मंडी में औसत भाव 5000 रु. मिला, यानी एक एकड़ पर महीनों की मेहनत के बाद भी वो लगभग 18000 बचा पाता है. उससे ही ब्याज, घर खर्च और अगले मौसम की तैयारी होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं