झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-जेएमएम-राजद महागठबंधन स्पष्ट बहुमत हासिल करने के साथ राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है. गठबंधन की जीत के बाद देश भर से प्रतिक्रियाएं आ रही है राष्ट्रीय जनता दल के लिए भी गठबंधन की जीत काफी अहम मानी जा रही है. हालांकि पार्टी को राज्य में मात्र एक सीट पर ही सफलता हाथ लगी है. गठबंधन की जीत के बाद लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर JMM नेता हेमंत सोरेन को बधाई दी है. लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि प्रिय हेमंत! अनंत शुभकामनाएं. असीम आशीष..मनोकामना पूर्ण हुई. झारखंड की महान जनता ने सुनिश्चित कर दिया है कि अहंकार व पाखंड की राजनीति का हर जगह अवसान तय है. लगातार साझे संघर्ष के लिए कांग्रेस के साथियों का भी बहुत धन्यवाद.जोहार झारखंड.
प्रिय हेमंत! अनंत शुभकामनाएँ। असीम आशीष..
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 23, 2019
मनोकामना पूर्ण हुई।झारखंड की महान जनता ने सुनिश्चित कर दिया है कि अहंकार व पाखंड की राजनीति का हर जगह अवसान तय है। लगातार साझे संघर्ष के लिए कांग्रेस के साथियों का भी बहुत धन्यवाद।जोहार झारखंड @HemantSorenJMM @RahulGandhi @yadavtejashwi
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने एक ट्वीट में हेमंत सोरेन की सराहना कि साथ ही झारखंड की जनता को भी धन्यवाद दिया. तेजस्वी यादव ने लिखा "आपने झारखंड में प्रचार वास्ते ख़ूब घुमवाया, हमने झारखंड के कण-कण को समझकर ही कहा था कि इनका ग़ुरूर खंड-खंड होगा. ख़ुशी है झारखंडवासी आसमानी बनावटी मुद्दों को दरकिनार कर दैनिक जीवन को प्रभावित करने वाले ज़मीनी मुद्दों पर अडिग रहे.
शेष ना तब था ना अब है भाई। बहुत-बहुत बधाई।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 23, 2019
आपने झारखंड में प्रचार वास्ते ख़ूब घुमवाया, हमने झारखंड के कण-कण को समझकर ही कहा था कि इनका ग़ुरूर खंड-खंड होगा। ख़ुशी है झारखंडवासी आसमानी बनावटी मुद्दों को दरकिनार कर दैनिक जीवन को प्रभावित करने वाले ज़मीनी मुद्दों पर अड़िग रहे। https://t.co/TGejEyijZE
गौरतलब है कि लालू प्रसाद चारा घोटाले के मामलों में रांची के होटवार जेल में सजा काट रहे हैं.हेमंत सोरेन ने जीत का श्रेय शिबू सोरेन के साथ-साथ लालू प्रसाद को भी दिया. बता दें कि लालू प्रसाद चारा घोटाले के मामलों में रांची के होटवार जेल में सजा काट रहे हैं.
VIDEO: गठबंधन में जाने से हुआ कांग्रेस-जेएमएम को फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं