विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार शाम यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का एक निजी अस्पताल में निधन हुआ था.
  • रूपी सोरेन को सांस लेने में तकलीफ के कारण 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
  • उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और उनका निधन रात साढ़े आठ बजे हुआ.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार शाम यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री, स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी की हालत गंभीर थी और उन्हें 'वेंटिलेटर' पर रखा गया था.

हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. नितेश प्रिय ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन यहां भर्ती थीं और उनका रात करीब साढ़े आठ बजे निधन हो गया. उन्हें 18 सितंबर को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.'

Latest and Breaking News on NDTV

CM हेमंत सोरेन ने एक्स पोस्ट में लिखा, बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं. आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं.'

उन्हें कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं. उन्होंने कहा, 'बुधवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.'

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माताजी श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें. विनम्र श्रद्धांजलि.'

ये भी पढ़ें : दिल्ली के सीमापुरी इलाके में गिरी बहुमंजिला इमारत, राहत और बचाव कार्य जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hemant Soren
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com