कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) के बाद अब उनके 6 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. रविवार को सीएम येदियुरप्पा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके स्टाफ के सैंपल लिए गए थे. जिनमें से 6 पॉजिटिव पाए गए हैं. बता दें कि सीएम की बेटी पद्मावती भी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं तो वहीं उनके बेटे विजेंद्र का टेस्ट निगेटिव आया है. मुख्यमंत्री का इलाज बेंगलुरु के एक अस्पताल में चल रहा है.
कर्नाटक CM बीएस येदियुरप्पा के बाद उनकी बेटी भी कोरोना संक्रमित, बेटा हुआ होम क्वारंटीन
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रविवार को सीएम येदियुरप्पा ने स्वंय ट्वीट कर कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की जानकारी दी थी. ट्विटर के जरिए उन्होंने बताया था कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. अभी मैं ठीक हूं. डॉक्टरों की सिफारिश पर एहतियात के तौर पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. हाल में मेरे संपर्क जो भी लोग आए हैं उनसे मैं अनुरोध करता हूं कि वे सचेत रहें और सेल्फ क्वाटेंटाइन में चले जाएं.'
दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या 1.8 करोड़ के पार, अब तक 6 लाख 87 हजार से ज्यादा की मौत
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश के कई बड़े जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से संबंधित लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं. रविवार शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी संक्रमित पाए गए थे. वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री के स्टाफ भी संक्रमित पाए गए हैं इसके अलावा पी चिदंबम के बेटे कार्ती चिदंबरम भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं.
Video: गृह मंत्री अमित शाह कोरोनावायरस से संक्रमित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं