विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2017

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के खिलाफ 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन-2' की घोषणा की

कांस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक समारोह के दौरान मिश्रा ने कहा कि वह केजरीवाल से उनके जनता दरबार में सोमवार को मुलाकात करेंगे.

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के खिलाफ 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन-2' की घोषणा की
कपिल मिश्रा ने कहा, 'हम अरविंद केजरीवाल से सोमवार को जनता दरबार में मुलाकात करेंगे'. (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: कपिल मिश्रा ने शनिवार को दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन-2' की शुरुआत की घोषणा की.

कांस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक समारोह के दौरान मिश्रा ने कहा कि वह केजरीवाल से उनके जनता दरबार में सोमवार को मुलाकात करेंगे और उनसे दिल्ली सरकार में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग करेंगे.

मिश्रा ने कहा, 'हम केजरीवाल से सोमवार को जनता दरबार में मुलाकात करेंगे और उनके इस्तीफे के साथ ही जांच की मांग भी करेंगे'. उन्होंने कहा कि जांच से पहले उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.

(इनपुट भाषा से)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Mishra, Arvind Kejriwal AAP, Aam Aadmi Party (AAP), India Against Corruption -2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com