- कपिल गुर्जर ने शाहीन बाग में चलाई थी गोली
- दिल्ली के दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है कपिल
- ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ कपिल गुर्जर का स्वागत
दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) इलाके में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच गोली चलाने वाले युवक कपिल गुर्जर (Kapil Gurjar) उर्फ कपिल बैंसला को दिल्ली की एक अदालत ने बीते शुक्रवार को जमानत दे दी. उसे 25 हजार के मुचलके पर जमानत दी गई है. कपिल दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है. जमानत मिलने के बाद वह अपने घर लौटा. गांव में ढोल-नगाड़ों के बीच उसका जोरदार स्वागत किया गया. इसके दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो 'टिकटॉक' (TikTok) पर बनाए गए हैं. विशाल मेहरा और विपिन चौधरी नाम के यूजर्स ने इसे अपलोड किया है. एक वीडियो में कपिल एक सफेद रंग की कार से उतरते दिख रहा है. ढोल-नगाड़े बज रहे हैं. ऐसा जान पड़ता है कि स्वागत करने वाले कपिल के दोस्त हैं. वह उसे नचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. दूसरे वीडियो में कपिल अपने दोस्तों से गले मिलते दिख रहा है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
@iam_vishuu At home
♬ original sound - Officialkaranbassi
बताते चलें कि पुलिस और आरोपी की ओर से पेश वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने शुक्रवार को कपिल गुर्जर को जमानत दे दी. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गुलशन कुमार ने कहा, 'सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आरोपी कपिल बैंसला को 25,000 रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि की प्रतिभूति जमा करने पर जमानत दी जाती है.' कपिल के वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल की समाज में गहरी पैठ है और उनके फरार होने की कोई आशंका नहीं है. इसमें यह भी कहा कि उनके खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है.
CAA के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में गोली चलाने वाले शख्स को जमानत
आवेदन में आगे कहा गया कि आवेदक पर उनकी पत्नी और नाबालिग बच्चे की जिम्मेदारी है और उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य नहीं दिख रहा है. पुलिस ने जमानत याचिका का विरोध किया. उसने कहा कि कपिल बैंसला के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और मामला शुरुआती चरण में है. एक फरवरी को बैंसला ने शाहीन बाग में हवाई फायर किए थे. पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर बैंसला ने 'जय श्री राम' का नारा लगाया था और कहा था, 'हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी.'
VIDEO: कपिल गुर्जर पर दिल्ली में शुरू हुआ घमासान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं