विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2020

जियो का दूरसंचार ढांचागत सुविधाओं की सुरक्षा के लिए अमरिंदर सिंह से हस्तक्षेप का आग्रह

दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर राज्य में दूरसंचार अवसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है.

जियो का दूरसंचार ढांचागत सुविधाओं की सुरक्षा के लिए अमरिंदर सिंह से हस्तक्षेप का आग्रह
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर राज्य में दूरसंचार अवसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है. साथ ही टावर इत्यादि बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए भी कहा है.कंपनी की ओर से यह पत्र किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य में उसकी दूरसंचार अवसंरचनाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं के बीच लिखा गया है. रिलायंस जियो ने 27 दिसंबर को लिखे पत्र में कहा कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ अज्ञात तत्वों ने उसके नेटवर्क केंद्रों (टावरों) को नुकसान पहुंचाया है.

कंपनी का आरोप है कि यह घटना गलत इरादे से की गयी प्रतीत होती है ताकि उसकी सेवाओं और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा सके. कंपनी ने सिंह से इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश देने और ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोकने का आग्रह किया है. कंपनी के पंजाब राज्य के प्रमुख तजिंदर पाल सिंह वालिया ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा किया है उन्होंने उसके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं.

अब हालत यह हैं कि कई लोग हथियारों से लैस होकर सिर्फ हमारे टावर इत्यादि को नुकसान पहुंचाने के लिए ही घर से बाहर निकल रहे हैं. ऐसे में ना सिर्फ हमारे बुनियादी ढांचे और सेवाओं के लिए बल्कि हमोर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर्मचारियों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jio, Amarinder Singh, Telecom Infrastructure
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com