केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम की ओर से पंजाब के लुधियाना सहित जम्मू-कश्मीर के कुल 9 लोकेशन पर छापेमारी चल रही है. मामला जम्मू-कश्मीर बैंक से जुड़े लोन फर्जीवाड़े का है. जम्मू-कश्मीर बैंक के कई संदिग्ध अधिकारी के खिलाफ दर्ज मामले में आज यह छापेमारी चल रही है.जम्मू-कश्मीर के एक पूर्व मंत्री के बेटे हिलाल राठेर के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी से संबंधित धन शोधन के मामले में ईडी ने यह छापेमारी की है. अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर, जम्मू, दिल्ली और लुधियाना में 16 जगह छापेमारी की गई. ईडी ने 177 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई की प्राथमिकी और आयकर विभाग की जांच का संज्ञान लेते हुए राठेर और अन्य के खिलाफ धनशोधन अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया है.
छापेमारी का मकसद और सबूत जुटाना है.सीबीआई का आरोप है कि हिलाल राठेर ने नियमों और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए 177.68 करोड़ रुपये (लगभग) का ऋण प्राप्त करने के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक के तत्कालीन अधिकारियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची. हिलाल के पिता अब्दुल रहीम राठेर तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य के वित्तमंत्री रह चुके हैं. वह नेशनल कांफ्रेंस के नेता हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सीबीआई का आरोप है, ''आरोपी ने अपने कर्मचारियों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर फ्लैट के निर्माण के लिये दिये गए कर्ज को कथित रूप से किसी और काम में इस्तेमाल किया.'' जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी ने बैंक में झूठे प्रमाण पत्र और बिल जमा कराए. सीबीआई ने इस साल मार्च में जम्मू की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में हिलाल के अलावा जे एंड के बैंक के शाखा प्रमुखों इकबाल सिंह और अरुण कपूर को भी नामजद किया था.(भाषा से भी इनपुट)
सुशांत मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं