विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2020

भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए 26,382 नए COVID-19 केस, 387 की मौत

India Coronavirus : भारत में बुधवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों में 26,382 नए केस सामने आए हैं, वहीं 387 लोगों की मौत हुई है. इस बीमारी से अब तक 1,44,096 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में कुल 33,813 लोग ठीक हुए हैं, जिसके साथ ही कुल रिकवरी 94,56,449 हो गई है.

भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए 26,382 नए COVID-19 केस, 387 की मौत
Coronavirus India: भारत में कोरोना के कुल मामले 1 करोड़ के करीब पहुंचने वाले हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

India Coronavirus Updates : कोरोनावायरस को सामने आए और फिर इसके एक वैश्विक महामारी में बदलने को एक साल हो गया है लेकिन अभी भी इस बीमारी का अंत नहीं दिख रहा है. हां कुछ देश इससे लगभग पूरी तरह मुक्त हो गए हैं तो कहीं पर मामले लगातार कम हो रहे हैं. भारत में भी कोरोना के नए मामले पहले से कहीं ज्यादा कम आ रहे हैं. बुधवार यानी 16 दिसंबर को पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 26,382 नए केस सामने आए हैं, वहीं 387 लोगों की मौत हुई है.

नए केस दर्ज होने के बाद भारत में कोरोना के कुल 99,32,548 केस सामने आ चुके हैं. नई मौतों के साथ अब तक कुल 1,44,096 लोगों की मौत हो चुकी है. देश मे फिलहाल कुल 3,32,002 लोगों का इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटों में कुल 33,813 लोग ठीक हुए हैं, जिसके साथ ही इस बीमारी से ठीक हो चुके कुल लोगों की संख्या 94,56,449 हो गई है.

मंगलवार को भारत में 22,075 केस सामने आए थे, जो बीते पांच महीनों में सबसे कम हैं. वहीं, एक और राहत की बात यह भी है कि दिसंबर महीने में हर रोज मामले 40,000 से नीचे ही रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus India Updates, India Corona Active Cases, India Covid-19 New Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com