विज्ञापन

दिल्ली-NCR में होली पर भयंकर गर्मी या बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत और मध्य भारत में भयंकर गर्मी मार्च के पहले हफ्ते में देखने को मिलेगी. जबकि देश के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी.

दिल्ली-NCR में होली पर भयंकर गर्मी या बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल
  • मार्च के पहले सप्ताह में दिल्ली और उत्तर भारत में तापमान 34 से 35 डिग्री तक पहुंचकर भयंकर गर्मी का अनुभव होगा
  • उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में सामान्य से 3 से 6 डिग्री अधिक तापमान रहने की संभावना है
  • जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 4 से 8 मार्च के बीच कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम प्रभावित होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के लोगों को भयंकर गर्मी का सामना मार्च के पहले हफ्ते में करना पड़ेगा. तापमान 34-35 डिग्री तक पहुंच जाएगा. होली का मौसम भी ऐसे ही शुष्क रहेगा और तेज गर्मी का अहसास होगा. उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान इस सप्ताह 4 से 6 डिग्री अधिक रहेगा और मध्य भारत में सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहेगा. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 4 से 8 मार्च के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दिख रहा है. जबकि हिमाचल प्रदेश में 7-8 मार्च को और उत्तराखंड में 8 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 

दिल्ली में 3 मार्च को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं, जबकि होली के दिन 4 मार्च को 32 से 34 डिग्री टेंपरेंचर पहुंच जाएगा. 5 मार्च को तो तापमान 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा और तेज गर्मी का अहसास दिल्ली एनसीआर में होगा. 7-8 मार्च को भी मैक्सिमम टेंपरेचर 33 से 35 डिग्री रहेगा. होली के दौरान न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री तक रहेगा. 

Delhi Weather

Delhi Weather

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिन आसमान बेहद साफ रहेगा. 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. हालांकि पहाड़ी इलाकों में मौसम फिर बदलने वाला है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7-8 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

गोवा से गुजरात तक मौसम 

कोंकण एवं गोवा में 4-5 मार्च को और गुजरात में 4 से 6 मार्च को कुछ स्थानों पर गर्म और आर्द्रता रहने की संभावना है. पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकांश तापमान 7 दिनों के तापमान 4 से 6 डिग्री ज्यादा रहेगा. मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे इलाकों में भी अगले 5 दिन भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं. जबकि विदर्भ में अगले 3 दिन लगभग 2-3 डिग्री बढ़ोतरी के संकेत हैं. महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी अगले 3 दिनों के दौरान दिखेगी. 

Chandra Grahan 2026 LIVE: साल का पहला चंद्रग्रहण आज, जानें सूतक काल कब से लगेगा और भारत में दिखने का समय
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com