Gold-Silver Price Today : सोने में इस हफ्ते अच्छी तेजी देखी जा रही है. पिछले हफ्ते येलो मेटल के रुख में काफी नरमी देखी जा रही थी, वहीं चांदी भी गिरावट लेकर चल रही थी. हालांकि, अब बाजार में थोड़ी हलचल दिख रही है. आखिरी कारोबारी सत्र में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आई तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 123 रुपये की तेजी के साथ 46,992 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. सोने का पिछला बंद भाव 46,869 रुपये प्रति 10 ग्राम था. चांदी की कीमत भी 766 रुपये के उछाल के साथ 66,926 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इसका पिछला बंद भाव 66,160 रुपये था.
अगर आज यानी बुधवार की सुबह को अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल पर नजर डालें तो GoldPrice.org के मुताबिक, भारतीय समयानुसार सुबह 8.43 पर MCX पर गोल्ड में 0.1 फीसदी की उछाल दर्ज हो रही थी और धातु 1811.27 डॉलर प्रति के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी में 0.72 फीसदी की गिरावट लेकर चल रही थी और धातु 25.38 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
IBJA के रेट
अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)
999 (प्योरिटी)- 48,050
995- 48,858
916- 44,014
750- 36,038
585- 28,109
सिल्वर 999- 68,241
वायदा कीमतों में दर्ज हुई थी तेजी
पिछले कारोबारी सत्र में स्थानीय वायदा बाजार में सोने का भाव 68 रुपये की तेजी के साथ 47,932 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 68 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,932 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसमें 12,560 लॉट के लिये कारोबार हुआ.
वहीं, चांदी की कीमत 339 रुपये की तेजी के साथ 68,253 रुपये प्रति किलो हो गई. चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 339 रुपये यानी 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 68,253 रुपये प्रति किलो हो गया. इस वायदा अनुबंध में 8,437 लॉट के लिये सौदे किये गये.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं