अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और रुपये में सुधार के बीच स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम में नरमी का रुख देखा जा रहा है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, सोना 491 रुपये की गिरावट के साथ 45,735 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई. चांदी के भाव 700 रुपये से ज्यादा गिर गए. चांदी 721 रुपये टूटकर 61,541 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही. त्योहारी और शादी-ब्याह के सीजन से पहले कीमती धातुओं के दाम में गिरावट आम आदमी को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित कर सकती है.
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना घटकर 46,657 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ जबकि शुरुआती कारोबार में यह 46,839 रुपये प्रति दस ग्राम पर था. वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव (शुरुआती भाव) 46,651 से गिरकर 46,470 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया. इसी प्रकार, चांदी 62,258 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जो शुरुआती कारोबार में 62,532 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी. बहुमूल्य धातुओं की इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#Gold and #Silver Closing #Rates for 16/09/2021#IBJA pic.twitter.com/GB99FbhZld
— IBJA (@IBJA1919) September 16, 2021
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 491 रुपये की गिरावट के साथ 45,735 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,226 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 724 रुपये टूटकर 61,541 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,265 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.60 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी बांड आय में तेजी आने के साथ सोने का भाव 1,790 डॉलर प्रति औंस तक कमजोर हो गया.''
- - ये भी पढ़ें - -
* मजबूत डॉलर से सोना हुआ धड़ाम! चांदी भी गिरी, गोल्ड खरीदने का अच्छा मौका
* अंडरवियर में छिपा रखा था ₹ 43 लाख का सोना, शारजाह से आए यात्री को कस्टम ने दबोचा
* 33 लाख की जीन्स !...बेल्ट लगाने वाली जगह पर छिपाकर लाया सोना, वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया यात्री
वीडियो: कोरोना ने तोड़ी कमर, सोना गिरवी रखकर घर चला रहे हैं लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं