''वर्तमान सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) एक इंटरव्यू में कहते हैं कि अनुच्छेद 370 (Article 370) जिसे संवैधानिक तरीके से भारत के संसदीय पटल पर हटाया गया था, चीन (China) की सहायता से अनुच्छेद 370 को दोबारा वापस लाया जाएगा. यह न केवल चिंतनीय है बल्कि दुखद है.'' बीजेपी नेता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने यह बात कही है. पात्रा ने कहा है कि ''केवल फारूक अब्दुल्ला ऐसा कहते हैं ऐसा नहीं है, अगर आप इतिहास में जाएंगे और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जी के हाल फिलहाल के बयानों को सुनेंगे तो आप पाएंगे कि ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.''
संबित पात्रा ने कहा है कि ''फारूक अब्दुल्ला जी का मानना है कि आज अगर चीन आक्रामक हुआ है तो इसका एक ही कारण है कि अनुच्छेद 370 को हिन्दुस्तान ने हटाया. फ़ारूक अब्दुल्ला एक देशद्रोही कमेंट करते हुए कहते हैं कि भविष्य में अगर हमें मौका मिलेगा तो हम चीन के साथ मिलकर अनुच्छेद 370 वापस लाएंगे.''
उन्होंने कहा है कि ''राहुल और प्रियंकाजी यूपी तो गए, लेकिन राजस्थान में बलात्कार के मामले हुए, पुजारी को जला दिया गया, जहां सरकार हैं, वहां भाई बहन नहीं जाते हैं. यह दिखाता है कि कांग्रेस राजनीति के लिए काम कर रही है. ये वही राहुल गांधी हैं जिन्होंने एक हफ्ते पहले कहा था कि प्रधानमंत्री कायर है, प्रधानमंत्री छुपा हुआ है, डरा हुआ है. दूसरे देशों की तारीफ और अपने देश, प्रधानमंत्री और आर्मी के लिए इस प्रकार के वचन कहां तक सही है, ये आप सब समझते हैं.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं