विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2021

ट्रैक्‍टर रैली: किसानों के बवाल के बाद हरियाणा सरकार ने दिल्‍ली से सटे तीन जिलों में इंटरनेट-SMS सेवा की बंद

किसान परेड के लिए ट्रैक्‍टर पर दिल्‍ली पहुंचे किसानों की कई स्‍थानों पर पुलिस से झड़प हुई. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

ट्रैक्‍टर रैली: किसानों के बवाल के बाद हरियाणा सरकार ने दिल्‍ली से सटे तीन जिलों में इंटरनेट-SMS सेवा की बंद
Kisan Aandolan: हरियाणा सरकार ने अफवाहों को रोकने के लिए यह आदेश जारी किया है
चंडीगढ़:

Farmers' Rally: गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्‍टर रैली (Tractor Rally) के दौरान हुए बवाल को देखते हुए हरियाणा सरकार (Haryana Government)ने दिल्ली के साथ लगते जिलों में टेलीकॉम सर्विस को बंद करने का फैसला किया है. गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किया. आदेश के अनुसार, सोनीपत, पलवल और झज्जर में इंटरनेट सर्विस व सभी SMS सेवाएं भी बंद रहेंगी और केवल वॉइस कॉल ही एक्टिवेट रहेगीं. यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है और बुधवार शाम 5:00 बजे तक लागू रहेगा. किसी भी तरह की अफवाहों और गलत सूचना को फैलने को रोकने के लिए प्रशासन ने इन सेवाओं को बंद करने का फैसला किया.

Farmer's Protest: ट्रैक्‍टर रैली के दौरान उग्र किसान, जानें कहां-कहां हुई उनकी पुलिस से झड़प...

गौरतलब है कि किसान परेड के लिए ट्रैक्‍टर पर दिल्‍ली पहुंचे किसानों की कई स्‍थानों पर पुलिस से झड़प हुई. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. हालात बेकाबू होता देख पानीपत में भी पुलिस अलर्ट हो गए.  पानीपत में फ्लैग मार्च निकाली. दिल्‍ली में ट्रैक्‍टर परेड के दौरान हुए उपद्रव के बाद पानीपत में भी जिला प्रशासन अलर्ट हो गया. दिल्‍ली में किसानों के उग्र होने के बाद प्रशासन ने बैठक की.

हिंसक हुए किसान, नांगलोई में पुलिस से भिड़े और लाल किले पर फहराया झंडा, जानिए क्‍या हुआ दिनभर..

डीएसपी सतीश वत्स ने शहर में फ्लैग मार्च निकालने की जानकारी दी. DSP सतीश वत्स ने बताया कि दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसे देखते हुए पानीपत में फ्लैग मार्च निकाला गया. जनता को यह भरोसा दिलाया जा रहा है कि आप सुरक्षित हो, किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. रैली के लिए दिल्ली में अधिकतर ट्रैक्टर हरियाणा और पंजाब से ही गए थे.

दिल्ली में हालात बेकाबू, लालकिले पर फहराया किसान संगठन का झंडा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kisan Aandolan, Kisan Aandolan News, Kisan Aandolan News In Hindi, Tractor Rally, Haryana Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com