- दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शन के लिए लामबंदी
- पंजाब में गांवों में किसानों से की जा रही अपील
- हर परिवार का एक सदस्य जाए किसान आंदोलन में
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) जारी है. नए कानूनों को 'काला कानून' करार देते हुए देश के अन्नदाता इन्हें रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं. किसानों के समर्थन में कई संगठन, खाप पंचायत और ग्राम पंचायत भी खड़े हो रहे हैं. पंजाब के मानसा जिले में गांवों में दिल्ली में चल रहे संघर्ष के लिए लामबंदी की जा रही है. किसान आंदोलन को लेकर गावों में प्रस्ताव किया जा रहा है. गांव के हर घर से कम से कम एक व्यक्ति से दिल्ली जाने की अपील की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, हर रोज दिल्ली के लिए किसानों का जत्था जाएगा. उधर, पंजाब के बठिंडा जिले में विर्क खुर्द ग्राम पंचायत ने किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए हर परिवार से कम से कम एक सदस्य को दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में भेजने की अपील की है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इधर, कृषि कानूनों के विरोध में किसान नेताओं ने 30 जनवरी यानी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया. किसान 30 जनवरी को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक उपवास रखेंगे.
किसान नेताओं का दावा है कि बृहस्पतिवार की रात गाजीपुर सीमा से किसान नेता राकेश टिकैत को हटाने की पुलिस की कथित कोशिश के बाद सभी प्रमुख प्रदर्शन स्थलों - गाजीपुर, सिंघू और टिकरी में आंदोलनकारियों की संख्या बढ़ रही है.
भारतीय किसान यूनियन के नेता युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि हमें इन (भाजपा) लोगों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने पर व्याख्यान की जरूरत नहीं है. यहां बैठे अधिकांश किसानों के अपने बच्चे सीमाओं पर देश के लिए लड़ रहे हैं.” उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के आंदोलन को दबाने की कोशिश ने इसे और तेज कर दिया है क्योंकि कल रात की घटना के बाद से और अधिक लोग आंदोलन में शामिल हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं