विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2021

फरीदाबाद में मथुरा से लाए गए दही-हांडी को मंदिर में चढ़ाने के विवाद में चली गोली, एक की मौत

घटना फरीदाबाद के गांव सोतई की है. बताया जा रहा है कि रात 1 बजे गांव के दो युवकों के बीच मथुरा से लाई दही-हांडी मंदिर में चढ़ाने को लेकर झगड़ा हुआ था.

फरीदाबाद में मथुरा से लाए गए दही-हांडी को मंदिर में चढ़ाने के विवाद में चली गोली, एक की मौत
फरीदाबाद में दही-हांडी चढ़ाने को लेकर विवाद
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:

फरीदाबाद में मथुरा से लाए दही-हांडी को मंदिर में चढ़ाने  के विवाद में गोली चल गई. इसमें एक युवक की मौत हो गई. ये घटना फरीदाबाद के गांव सोतई की है. बताया जा रहा है कि रात 1 बजे गांव के दो युवकों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. क्राइम ब्रांच ने आरोपी हिरासत में ले लिया है. मृतक धर्मेंद्र और गांव के सरपंच के बेटे सोनू के बीच झगड़ा हुआ था. सोनू और अन्य पर हत्या का आरोप है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आरोपी सोनू को हिरासत में लिया गया है.

बता दें कि कोरोना नियमों में ढील के बाद इस बार मंदिरों में जन्माष्टमी पर काफी भीड़ देखी गई. लोग कोरोना नियमों का उल्लंघन करते भी दिखे. लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे थे. जो लोग नियमों का पालन भी करना चाहते थे तो भीड़ इतनी अधिक थी कि ये संभव नहीं दिख रहा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad, Row Over Dahi Handi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com