- फरीदाबाद स्टेशन पर फिर से ट्रेनों का ठहराव शुरू हुआ.
- 45 दिन तक 9 EMU और 19 एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव रद्द था.
- सभी EMU और एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बहाल कर दिया गया है.
रोजाना रेल यात्रियों के लिए राहत वाली खबर है. पुराने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्निर्माण कार्य के कारण पिछले 45 दिनों से बंद की गईं सभी ईएमयू (EMU) और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन और ठहराव दोबारा शुरू कर दिया गया है. आगामी त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ब्लॉक खत्म कर सभी ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर चलाने का निर्णय लिया है. अमृत भारत योजना' के तहत ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का करीब 242 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है.
9 EMU और 19 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज हुआ था रद्द
स्टेशन की एनआईटी (NIT) और नेशनल हाईवे, दोनों ओर की मुख्य बिल्डिंग का ढांचा तैयार हो चुका है. दोनों इमारतों को आपस में जोड़ने और फुट ओवरब्रिज के लिए गर्डर रखने का कार्य किया जा रहा था. इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर पिलर फाउंडेशन के काम की वजह से रेल यातायात को ब्लॉक किया गया था. इसके कारण पलवल से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 9 ईएमयू ट्रेनों को बंद कर दिया गया था और 19 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव रद्द कर दिया गया था.
दोबारा शुरू की गईं EMU ट्रेनें
45 दिनों का ब्लॉक खत्म होने के बाद रेलवे प्रशासन ने सभी 9 ईएमयू ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया है.
64908 शाहदरा - बल्लभगढ़ शटल
64071 बल्लभगढ़ - शाहदरा शटल
64052 गाजियाबाद - पलवल
64015 पलवल - शाहदरा
64078 नई दिल्ली - पलवल
64057 पलवल - गाजियाबाद
64012 शाहदरा - पलवल
64013 पलवल - शाहदरा
64076 नई दिल्ली - पलवल
सभी 19 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हुआ बहाल
मथुरा से दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेनें
मालवा एक्सप्रेस (12919)
ग्रैंड ट्रंक (GT) एक्सप्रेस (12615)
उज्जैनी एक्सप्रेस (14309)
इंदौर - देहरादून एक्सप्रेस (14317)
पूरी - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477)
केरल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12625)
नांदेड़ - फिरोजपुर एक्सप्रेस (14621)
पुणे - जम्मूतवी एक्सप्रेस (11077)
दिल्ली से मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेनें
पंजाब मेल (12138)
कोटा वीकली एक्सप्रेस (20986)
अमृतसर - इंदौर एक्सप्रेस (19326)
श्री माता वैष्णो देवी कटरा - जबलपुर एक्सप्रेस (11450)
अंडमान एक्सप्रेस (16032)
हिमसागर एक्सप्रेस (16318)
कुरुक्षेत्र - खजुराहो एक्सप्रेस (11842)
हरिद्वार - बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (19020 एवं 22918)
मालवा एक्सप्रेस (12920)
फिरोजपुर - नांदेड़ एक्सप्रेस (14622)
ऊना हिमाचल - इंदौर एक्सप्रेस (19308)
हालांकि ट्रेनों की आवाजाही और ठहराव को बहाल कर दिया गया है, लेकिन स्टेशन पर जारी निर्माण कार्य के चलते प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर अभी भी बदलाव जारी रहेंगे. इसलिए यात्रा करने से पहले प्लेटफॉर्म की स्थिति जरूर जांच लें.
यह भी पढ़ें | उदयपुर-चित्तौड़गढ़-कोटा के बीच चलेगी मेमू ट्रेन, मावली, फतहनगर, मांडलगढ़ समेत होंगे 7 स्टॉपेज
यह भी पढ़ें | रेल में शराब ले जाने के क्या हैं नियम, बिना परमिशन कितना ले जा सकते हैं, कब होती है जेल?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं