Farmers' Protests: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर किसान संगठनों में से कई किसान संगठनों ने सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाया है. रविवार की शाम फेसबुक ने 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले किसान एकता मोर्चा के पेज को ब्लॉक कर दिया था. संगठन का आरोप था कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनके कंटेंट पोस्ट करने पर रोक लगा दी गई थी. अब फेसबुक ने इसकी वजह दी है.
सोमवार को फेसबुक की प्रवक्ता की ओर से एक बयान जारी कर कहा कि 'हमारी समीक्षा में सामने आया है कि हमारे ऑटोमेटेड सिस्टम को www.facebook.com/kisanektamorcha फेसबुक पेज पर बहुत तेजी से गतिविधि बढ़ी हुई दिखाई दी, जिसके बाद सिस्टम ने पेज को स्पैम कर दिया, जोकि हमारी कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करता है. जब हमें पूरा मामला पता चला तो हमने पेज को तीन घंटों के अंदर रीस्टोर कर दिया. रिव्यू में दिखा है कि ऑटोमेटड सिस्टम ने बस फेसबुक पेज को ब्लॉक किया था, बल्कि इंस्टाग्राम अकाउंट प्रभावित नहीं हुआ था.'
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
यह भी पढ़ें: किसानों की भूख हड़ताल शुरू, केंद्र ने कहा- अगले दौर की बातचीत के लिए तय करें तारीख; 10 बड़ी बातें
प्रवक्ता ने बताया कि 'स्पैम के खिलाफ हमारा काम अधिकतर ऑटोमेटकिली होता है, इसकी पहचान बिहेवियर पैटर्न को देखकर की जाती है. उदाहरण के लिए, अगर कोई अकाउंट बहुत जल्दी-जल्दी एक के बाद एक पोस्टिंग करता रहता है तो यह आमतौर पर दिखाता है कि कुछ तो गलत है. हालांकि, जहां मानवीय परिस्थिति समझने की जरूरत होती है, वहां हमारी ह्यूमन रिव्यू टीम काम करती है.'
बता दें कि रविवार की शाम सात बजे के आसपास किसान एकता मोर्चा के एक फेसबुक लाइव के प्रसारण को रोक दिया गया था, फिर उनका पेज भी ब्लॉक हो गया. संगठन ने आरोप लगाया कि उनके सोशल मीडिया की पहुंच पर नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही है, इसके साथ ही एक बार फिर देश में फेसबुक की भूमिका और ऑनलाइन सेंसरशिप की बहस खड़ी हो गई.
Video: 3 घंटे बंद रहने के बाद शुरू हुआ किसान एकता मोर्चा का फेसबुक पेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं