देेश में कोरोना संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है.राजधानी दिल्ली में भी लगातार मामले बढ़ते ही जा रहा है. दिल्ली सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 2033 नए मामले दर्ज किए गए और इस दौरान 48 मरीजों की जान चली गई. यहां अब तक 3213 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो चुकी है.दिल्ली में देश के पहले प्लाज्मा बैंक को खुले एक हफ्ता हो चुका है ऐसे में NDTV ने प्लाज्मा बैंक को चलाने वाले अस्पताल आईएलबीएस के निदेशक डॉ एसके सरीन के साथ बातचीत की और जानना चाहा कि प्लाज़्मा डोनेशन का कार्य फ़िलहाल कैसा चल रहा है.
प्लाज्मा बैंक खुले एक हफ्ते का समय हो गया है, ऐसे में प्लाज्मा बैंक का अभी क्या स्टेटस है?
जवाब- 5-6 दिनों में मैं देख रहा हूं कि बहुत सारे लोग प्लाज्मा लेने आते हैं, लेकिन उससे थोड़े कम आते हैं प्लाज्मा देने के लिए धर्म मे यह होना चाहिए कि पहले दो फिर लो, यह नहीं कि पहले लो फिर दो. अभी तक जितने लेने वाले आ रहे हैं सौभाग्य से उतने ही देने वाले भी आ रहे हैं लेकिन बैंक में तो पैसे चाहिए वरना यह तो रोजाना की डीलिंग हो जाएगी. हजारों लोग ठीक हो चुके हैं लेकिन अपने मन से कहां आ रहे हैं? CM साहब हाथ जोड़ कर अपील कर रहे हैं. 1962 की लड़ाई चीन से हुई थी तब नेहरू जी ने एक बार कहा कि खून दो तो खून देने वालों की लाइन लग गई थी....कहाँ हैं वो लोग? देशभक्ति का यह भी नमूना होना चाहिए कि आप लोगों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करें. NDTV बहुत प्रयास कर रहा है और NDTV ने इसको मुहिम की तरह चलाया है इसलिए मैं चाहूंगा कि एक बार फिर आप लोगों से निवेदन करें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्लाज्मा लेने अस्पतालों के लिए अब रिप्लेसमेंट डोनर देना ज़रूरी?
जवाब- जो अस्पताल प्लाज्मा बैंक से प्लाज्मा लेने के लिए किसी को भेजेगा उसको साथ मे प्लाज़्मा डोनर भी भेजना होगा. उसी अस्पताल की जिम्मेदारी होगी कि वह डोनर को भेजें जिससे प्लाज़्मा बैंक में प्लाज्मा स्टॉक जमा हो सके.क्योंकि वरना यह कमर्शियल हो सकता है. प्लाज्मा डोनेट करने वाले हर डोनर को ब्लड डोनेशन कार्ड मिलेगा. इस कार्ड को लेकर भविष्य में आपको आपके रिश्तेदार को कभी खून की जरूरत होगी तो वह कार्ड किसी भी ब्लड बैंक में दिखाकर आपको ब्लड मिल जाएगा.
क्या अभी तक कोई बड़ा नाम, चेहरा, नेता या कोई भी ऐसा व्यक्ति इसको देख लोगों को प्लाज्मा डोनेशन की प्रेरणा मिले...प्लाज्मा डोनेट करने आया है?
जवाब- अगर कोई सेलिब्रिटी प्लाज्मा डोनेट करने आई होती तो वह अपने आप फेसबुक, TV पर अपने आप आ गए होते.बहुत से सांसद, विधायक, नेता, VIP कोरोना संक्रमित हुए लेकिन कम से कम हमारे यहां ऐसा कोई प्लाज्मा डोनेट करने नहीं आया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं