धनबाद (Dhanbad) के जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद (District Judge Uttam Anand) की मौत के मामले में सीबीआई (CBI) ने विस्तृत जांच पड़ताल और फॉरेंसिक रिपोर्ट के अध्ययन के बाद सीबीआई ने झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) को बताया है कि धनबाद के जज को टैम्पो ड्राइवर ने जानबूझकर उड़ाया था. इसके साथ ही सीबीआई ने मामले के अपडेट से हाईकोर्ट को अवगत कराया. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने सबूतों का अध्ययन करने के लिए देश भर से चार अलग-अलग फोरेंसिक टीमों को लगाया है. धनबाद के 49 वर्षीय जिला न्यायाधीश उत्तम आनंद की 28 जुलाई को उस वक्त मौत हो गई थी, जब उन्हें एक ऑटोरिक्शा ने टक्कर मार दी थी. यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.
एजेंसी के सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि जांच पड़ताल और क्राइम सीन को फिर से क्रिएट करने, वीडियो फुटेज के थ्री डी विश्लेषण और उपलब्ध फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर सीबीआई ने कहा कि उत्तम आनंद को जानबूझकर निशाना बनाया गया और उनकी हत्या की गई.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
एजेंसी के सूत्रों ने कहा है कि सबूतों के विश्लेषण के लिए सीबीआई चार अलग अलग टीमों के साथ काम कर रही थी. रिपोर्ट, "निर्णायक रूप से बताती है कि जज को जानबूझकर उड़ाया गया." सूत्रों के मुताबिक, जांच अंतिम चरण में है, केंद्रीय एजेंसी अब अपनी जांच के परिणामों के साथ फोरेंसिक रिपोर्ट की पुष्टि करने में लगी हुई है.
सीबीआई ने इस मामले का खुलासा करने के लिए गुजरात के गांधीनगर में दो आरोपियों की ब्रेन मैपिंग और नार्को एनालिसिस या लाई-डिटेक्टर टेस्ट किया गया. इन परीक्षणों की रिपोर्ट का भी सीबीआई अध्ययन करने में जुटी है.
बता दें कि 28 जुलाई को न्यायाधीश उत्तम आनंद घर से सुबह करीब 5:00 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो पत्नी कीर्ति सिन्हा ने रजिस्ट्रार को फोन कर इसकी सूचना दी. रजिस्ट्रार ने एसएसपी धनबाद को सूचित किया. पुलिस महकमा हरकत में आया और न्यायाधीश को ढूंढने में लग गया था. थोड़ी देर बाद रणधीर वर्मा चौक के पास न्यायाधीश घायल मिले, तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
इस मामले को पहले एक हादसा समझा गया था. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हाई कोर्ट ने मामले में संज्ञान लिया था. हाई कोर्ट के आदेश पर ही चार अगस्त को सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद सीबीआई ने घटना की जानकारी देने वालों को दस लाख की राशि के इनाम देने की भी घोषणा की है.
- - ये भी पढ़ें - -
* धनबाद जज मर्डर मामले के आरोपियों ने एक रात पहले ही चुराए थे फोनः CBI सूत्र
* जजों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए केंद्र, सिर्फ राज्यों के भरोसे नहीं छोड़े : सुप्रीम कोर्ट
* Jharkhand: धनबाद के जज की मौत कैसे हुई? CBI ने स्पॉट पर ऑटो के साथ रीक्रिएट किया क्राइम सीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं