विज्ञापन

अजित पवार विमान हादसे की हो CBI जांच, देवेंद्र फडणवीस से मिलकर पत्नी सुनेत्रा ने उठाई मांग

महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी CM अजित पवार के विमान हादसे में हुई निधन के मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है. मंगलवार को उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलकर सीबीआई जांच की मांग की.

अजित पवार विमान हादसे की हो CBI जांच, देवेंद्र फडणवीस से मिलकर पत्नी सुनेत्रा ने उठाई मांग
महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस से मिलकर अजित पवार की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग करतीं सुनेत्रा पवार सहित अन्य एनसीपी नेता.
  • महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है.
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात में एनसीपी नेताओं ने सीबीआई जांच का अनुरोध किया था.
  • मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर जांच कराने का आश्वासन दिया है.
मुंबई:

Ajit Pawar Plane Crash Case: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग की गई है. यह मांग अजित पवार की पत्नी और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के दौरान की गई. NCP के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट और सांसद प्रफुल्ल पटेल, डिप्टी CM सुनेत्रा पवार, स्टेट प्रेसिडेंट और सांसद सुनील तटकरे, मंत्री हसन मुश्रीफ और यूथ लीडर पार्थ पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर इस हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग की.

तटकरे बोले- CM ने CBI जांच की सिफारिश का दिया आश्वासन

इस मुलाकात के बाद सुनील तटकरे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने मुख्यमंत्री से इस पूरी घटना की सीबीआई जांच कराने का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी.

इससे पहले सुनेत्रा पवार नई दिल्ली भी पहुंची थीं. उनका यह दौरा महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद हुआ था. तब उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.

भतीजे रोहित पवार ने प्रेजेंटेशन दिखाते हुए की थी जांच की मांग

इसके पहले एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि वे 28 जनवरी को बारामती के पास हुए विमान दुर्घटना की व्यापक, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच का आदेश दें.

28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में हुई थी मौत

28 जनवरी को बारामती में लेयरजेट-45 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित छह लोगों की जान चली गई थी. अजित पवार जिला परिषद और पंचायत समिति के चल रहे चुनावों के बीच एक जनसभा में भाग लेने के लिए बारामती जा रहे थे, तभी लैंडिंग के दौरान विमान नियंत्रण से बाहर हो गया था.

यह भी पढ़ें - मुझे भी संदेह, अजित दादा के साथ साजिश हुई... बारामती विमान हादसे पर भतीजे रोहित पवार का बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajit Pawar, Ajit Pawar Plane, Ajit Pawar Plane Crash, Ajit Pawar Death, CBI Inquiry In Ajit Pawar Death Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com