देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या 1.40 लाख के पार हो गई है. दिल्ली में बीते 24 घंटों में करीब 1,300 COVID-19 के मामले आए हैं. दिल्ली सरकार के 6 अगस्त के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट 89.82 प्रतिशत पर है, दूसरे शब्दों में कहें तो यहां एक्टिव मरीज़ (Active Cases) 7.31 प्रतिशत की बचे हैं जबकि 2.86 प्रतिशत मरीजों की मौत हो चुकी है.
आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1299 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 15 मरीजों की जान गई है. दिल्ली में कुल मामले बढ़कर 1,41,531 पर पहुंच गए हैं. पिछले 24 घण्टे में 15 मरीजों की मौत से यहां वायरस से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4059 हो गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिल्ली में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट अच्छा है. पिछले 24 घंटे में 1008 मरीज़ ठीक हुए और अब तक कुल 1,27,124 मरीज़ ठीक हो चुके हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 10,348 है. होम आइसोलेशन में 5244 मरीज हैं. पिछले 24 घण्टे में दिल्ली में 20,436 टेस्ट हुए. इसमें 5737 RT-PCR टेस्ट और 14,699 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं. दिल्ली में अब तक कुल 11,20,318 टेस्ट हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं