- 'बार बार सीटी स्कैन कराने वालों को हो सकती है दिक्कत'
- बायोमार्कर और सीटी स्कैन डॉक्टर की सलाह से ही कराएं : गुलेरिया
- एक सीटी स्कैन 300-400 चेस्ट एक्सरे के बराबर
देशभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) कहर बरपा रहा है. पिछले कई दिनों से रोजाना तीन लाख से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं. कोरोना लोगों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिसके चलते पैनिक होकर बड़ी संख्या में लोग सीटी-स्कैन करा रहे हैं. इस बीच एम्स (AIIMS) के निदेशक रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) ने कहा कि बहुत ज्यादा लोग CT-स्कैन करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि कोविड के माइल्ड (हल्के) लक्षण हैं, घर पर हैं और सैचुरेशन ठीक है तो सी.टी. स्कैन से फायदा नहीं है. कुछ पैचेज आएंगे. इसका फायदा नहीं नुकसान ज्यादा है.
एम्स निदेशक ने कहा कि एक सीटी स्कैन 300-400 चेस्ट एक्सरे के बराबर है. बार-बार सी.टी. स्कैन करवाने पर कैंसर का रिस्क होता है. अगर सिम्पटम नहीं है. पहले चेस्ट एक्सरे कराने के बाद अगर जरूरत हो और अगर हॉस्पिटल में हों तो सी.टी. स्कैन कराएं. बायोमार्कर और सी.टी. स्कैन डॉक्टर की सलाह से ही कराएं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
READ ALSO: 'कोरोना की दूसरी लहर को हराने के लिए सख्त लॉकडाउन की जरूरत', एम्स प्रमुख ने कहा
उन्होंने कहा कि कुछ लोग हर तीन दिन में सीटी स्कैन करा रहे हैं. उन्हें बाद में दिक्कत हो सकती है. माइल्ड में सी.टी. स्कैन और बायो मार्कर न कराएं. बायोमार्कर से ऐसा नहीं कि पता चले की बीमारी बढ़ी हुई है. गुलेरिया ने कहा कि शुरुआती दौर में स्टेरॉयड नहीं लेना चाहिए. मॉडरेट लक्षण में स्टेरॉयड की ज़रूरत होती है. माइल्ड में स्टेरॉयड नहीं लेना चाहिए.
देश में कोरोनावायरस के सोमवार को 3.68 लाख नए मामले दर्ज किए है. पिछले 24 घंटे में 3400 से ज्यादा लोगों की घातक वायरस की वजह से जान गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जिन राज्यों से कोविड-19 के अधिकांश मामले सामने आ रहे हैं उनमें- महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य शामिल हैं.
वीडियो: देश में कहर बरपाता कोरोना, 24 घंटे में 3.68 लाख से ज्यादा नए केस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं