विज्ञापन

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स से मिली छुट्टी, बेहोश होकर गिरने के बाद हुए थे भर्ती

जगदीप धनखड़ (75) को बुधवार को सुबह की सैर के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है.

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स से मिली छुट्टी, बेहोश होकर गिरने के बाद हुए थे भर्ती
जगदीप धनखड़ की अस्पताल से छुट्टी हुई...
  • पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को शनिवार को एम्स से छुट्टी दे दी गई, परिवार ने इसकी पुष्टि की
  • धनखड़ बुधवार सुबह सैर के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • उन्हें एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में हृदय रोग विभाग की देखरेख में जांच और उपचार प्राप्त हुआ

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को शनिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई. परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी. धनखड़ (75) को बुधवार को सुबह की सैर के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय वह कुछ मिनट तक बेहोश रहे थे.उन्हें एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां हृदय रोग विभाग की देखरेख में उनकी चिकित्सकीय जांच और उपचार किया जा रहा था.

धनखड़ के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें बेहोश होकर गिरने के बाद शुरुआत में पीसीआर वाहन से घर ले गए थे और बाद में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. पिछले दो वर्षों में धनखड़ कई बार बेहोश होकर गिर चुके हैं हालांकि इस बार वह सबसे अधिक समय तक बेहोश रहे. जून 2025 में नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान वह बेहोश हो गए थे. इस साल जनवरी में भी घर पर वह दो बार बेहोश हुए थे. मार्च 2025 में सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी. धनखड़ ने अगस्त 2022 से 21 जुलाई 2025 को इस्तीफा देने तक भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jagdeep Dhankhar, AIIMS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com