विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2021

क्रूज़ ड्रग्स केस : आर्यन खान की जमानत के लिए वकील पहुंचे हाईकोर्ट, निचली अदालत से याचिका हो चुकी है नामंजूर

मुंबई क्रूज शिप ड्रग मामले में बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान  (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan khan bail) को फिलहाल जेल में ही रहना होगा. कोर्ट ने उनकी जमानत नामंजूर कर दी है.

मुंबई के कोर्ट ने आर्यन खान और दो अन्‍य आरोपियों की जमानत याचिका नामंजूर कर दी है.
मुंबई:

Mumbai cruise ship drugs case: मुंबई क्रूज शिप ड्रग मामले में बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान  (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan khan) को फिलहाल जेल में ही रहना होगा. कोर्ट ने उनकी जमानत नामंजूर कर दी है. जिसके बाद आर्यन खान की ओर से पैरवी कर रही वकीलों की टीम ने हाईकोर्ट का रुख किया है. आर्यन खान के वकीलों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है. 

बता दें कि आज विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने आर्यन और दो अन्‍य आरोपियों अरबाज मर्चेंट तथा फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया. नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) ने आर्यन खान, मर्चेंट और धमेचा को मादक पदार्थ रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. तीनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं. आर्यन और मर्चेंट मुंबई में ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं तथा धमेचा यहां बायकुला महिला कारागार में बंद है. मामले में आरोपी आर्यन खान और अन्य के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धाराओं-8(सी), 20(बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

जमानत नामंजूर होने के बाद आर्यन को अभी आर्थर रोड जेल में ही रहना होगा. गौरतलब है कि आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट में पिछले हफ्ते सुनवाई हुई थी जिसके बाद अदालत ने फैसला 20 अक्‍टूबर तक सुरक्षित रख लिया था. बता दें कि आर्यन खान को 3 अक्टूबर को इस  ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था और वे पिछले 17 दिनों से हिरासत में हैं. 

नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) का आरोप है कि गोवा जा रहे क्रूज शिप में जो ड्रग्स पार्टी आयोजित की गई थी, उसमें आर्यन भी थे. दूसरी ओर, बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि आर्यन के पास से कोई भी ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है. न ही उसने इसका सेवन किया है. ऐसे में उन्‍हें जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए. NCB लगातार इस केस में बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह होने का दावा कर रही है.NCB का आरोप है कि आर्यन विदेशों ड्रग पैडलर के संपर्क में थे. यह ड्रग्स की गैरकानूनी खरीद के ग्लोबल नेटवर्क का हिस्सा है.

जांच एजेंसी ने कहा कि व्हाट्सएप चैट से पता चलता है कि आरोपी बड़ी मात्रा में ड्रग्स खरीद के लिए विदेशियों के संपर्क में था. जबकि आर्यन के वकीलों ने इसे गलत बताते हुए कहा कि वह क्रूज़ पर भी नहीं था, जिस पर एनसीबी अधिकारियों ने छापा मारा था.आर्यन के पास ड्रग्स खरीदने के लिए रकम नहीं थी. अभिनेता पुत्र के पास कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुई है. जब एनसीबी ने छापा मारा था,  तब आर्यन ने क्रूज में एंट्री तक नहीं की थी. न ही ड्रग्स का इस्तेमाल किया था. उनसे पुलिस को कुछ भी नहीं मिला.जमानत न मिलने के बाद आर्यन खान को ऑर्थर रोड जेल में में शिफ्ट कर दिया गया था. अभिनेता के बेटे को विचाराधीन कैदी के तौर पर N956 नंबर मिला है. (भाषा से भी इनपुट)

- - ये भी पढ़ें - -
* "अब महाराष्ट्र कांग्रेस में उठापटक, शीर्ष प्रवक्ता ने छोड़ा पद? सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी
* 'कहा था सब साथ ही हैं' : कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब के मंत्री ने साधा निशाना
* "WHO के महानिदेशक ने भारत के कोविड टीकाकरण प्रयासों की सराहना की : स्वास्थ्य मंत्री

लेखक के बारे में
img
सुनील कुमार सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Cruise Ship Drugs Case, Aryan Khan, Shahrukh Khan's Son Aryan, NCB, Aryan Khan Bail, Aryan Khan Drugs Case, Aryan Khan News, Aryan Khan News Today In Hindi, Aryan Khan Latest News, Aryan Khan News Updates, Aryan Khan Latest Photo, Aryan Khan Latest Video, Shahrukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com