विज्ञापन

डिफेंडर, 18 तोला जेवर और सोने-चांदी के बर्तन... बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दामाद को क्या-क्या दिया

दोनों आभूषणों को मिला लें तो कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये मानी जा सकती है. यही नहीं बड़ी संख्या में सोने और चांदी के बर्तन भी अनंत सिंह ने भेंट किए हैं.

डिफेंडर, 18 तोला जेवर और सोने-चांदी के बर्तन... बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दामाद को क्या-क्या दिया
  • मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का तिलक समारोह पटना के दानापुर स्थित निजी रिसॉर्ट में आयोजित हुआ
  • अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को डिफेंडर कार सहित 100 ग्राम सोने की चेन और 80 ग्राम सोने का ब्रेसलेट भेंट किए
  • समारोह में 100 किलो से अधिक देशी घी के लड्डू, मिठाइयां, फल, सोने-चांदी के बर्तन सहित कई लग्जरी उपहार दिये गए
मोकामा:

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का कल तिलक समारोह था. बाहुबली अनंत सिंह समेत तमाम परिजन शुक्रवार को तिलक लेकर दामाद ऋषिकेश के घर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने दामाद को डिफेंडर कार भेंट की और कई अन्य लग्जरी उपहार भी प्रदान किए. इन तोहफों में 100 ग्राम वजन की एक सोने की चेन और 80 ग्राम वजन का सोने का ब्रेसलेट भी शामिल हैं. दोनों आभूषणों को मिला लें तो कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये मानी जा सकती है. यही नहीं बड़ी संख्या में सोने और चांदी के बर्तन भी अनंत सिंह ने भेंट किए हैं.

जानकारी के मुताबिक 100 किलो से ज्यादा मात्रा में देशी घी के लड्डुओं समेत बड़े पैमाने पर मिठाइयां और फल आदि भी दिए गए. अनंत सिंह अपने तीनों बेटों के साथ कार्यक्रम में सजधज कर पहुंचे थे और डिफेंडर की चाबी दामाद को सौंपने के बाद निकल गए. उनके कार्यक्रम स्थल से निकलने के बाद भी समर्थकों की भारी भीड़ मौके पर जुटी रही. पटना के दानापुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में भव्य तिलक समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान भूमिहार समाज की परंपरा का भी जिक्र हुआ. इस परंपरा के मुताबिक बेटी के पिता तिलक चढ़ाए जाने के दौरान मौजूद नहीं रहते. 

अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को है. मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को बाढ़ क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव नदवां में होगी. उनकी शादी पटना के बिहटा (कृष्णानगर) निवासी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुई है, जिनके पिता सीआरपीएफ कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह हैं. अनंत सिंह का कहना है कि बेटी के विवाह में करीब 4 लाख लोगों को आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए व्यवस्थाएं अभी से की जा रही हैं. पड़ोसी राज्य यूपी समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से खास मेहमान इस आयोजन में पहुंच रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh, Anant Singh News In Hindi, Anant Singh News, Bihar News, Bihar News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com