विज्ञापन

ऋषभ पंत ने सिक्स लगाकर पूरा किया शतक, सुनील गावस्कर का कमेंट्री बॉक्स में दिखा मजेदार रिएक्शन!

ऋषभ पंत के शतक से गदगद हुए सुनील गावस्कर का रिएक्शन वायरल हो रहा है. कभी डाट और कभी प्यार का ये रिश्ता क्या कहलाता है. ये तस्वीर अपने आप में बयां कर रही है की कैसे खिलाड़ी का प्रदर्शन उनके लिए मायने रखता है.

ऋषभ पंत ने सिक्स लगाकर पूरा किया शतक, सुनील गावस्कर का कमेंट्री बॉक्स में दिखा मजेदार रिएक्शन!
पंत के शतक पर गावस्कर का रिएक्शन वायरल

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में शानदार शतक जड़ते हुए कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. पंत ने अपना शतक छक्का लगाकर पूरा किया लेकिन पंत के शतक का जश्न सिर्फ भारतीय ड्रेसिंग रूम तक सीमित नहीं रहा. कमेंट्री बॉक्स में मौजूद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर भी इस पारी को देखकर बेहद खुश नजर आए. जैसे ही पंत ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया, गावस्कर तालियां बजाते दिखाई दिए. उनके चेहरे पर पंत की इस उपलब्धि को लेकर खुशी साफ झलक रही थी. ऐसा लग रहा था मानो वह किसी खास पल के साक्षी बन रहे हों. पंत की पारी ने पूर्व कप्तान को भी प्रभावित किया और उनका उत्साह कैमरे में साफ कैद हुआ.

इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार छक्का लगाकर शतक पूरा करने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए. इस मामले में उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर हैं.

पंत के लिए यह चौथा मौका था, जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया. इससे पहले वह 2018 में द ओवल, 2021 में अहमदाबाद और 2025 में लीड्स टेस्ट में भी ऐसा कर चुके थे. अब वेलिंगटन टेस्ट में उन्होंने यह कारनामा दोहराते हुए इंग्लैंड के केन बैरिंगटन की बराबरी कर ली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, India, New Zealand, Rishabh Rajendra Pant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com